कभी पति ने लटकाया उल्टा तो कभी पत्नी ने खींची विराट की टांग, साल 2020 में अनुष्का ने शेयर की ये शानदार फोटोज

स्पोर्ट्स डेस्क : मां बनने के दौरान एक महिला के शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं, जो लोग दुबले-पतले होते हैं उनका वेट भी इस दौरान काफी बढ़ जाता है। आजकल तो बेबी बंप फ्लॉट करना भी लोगों को बहुत पसंद होता है और जब बात आने वाले सेलेब्रिटी किड की हो तो उसको लेकर तो चर्चे उस दिन से शुरू हो जाते है, जब उनकी मॉम अपने बढ़े हुए पेट के साथ नजर आती है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस है अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), जिनके होने वाले बच्चे का इंतजार पूरी दुनिया में मौजूद विरुष्का के फैंस कर रहे हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ज्यादातर सेलेब्स अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करते हैं और अपने जीवन से जुड़े हर पल उनके साथ शेयर करते हैं। अनुष्का भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि साल 2020 में उनकी सबसे बेहतरीन इंस्टाग्राम फोटोज के बारे में, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2020 3:22 AM IST

115
कभी पति ने लटकाया उल्टा तो कभी पत्नी ने खींची विराट की टांग, साल 2020 में अनुष्का ने शेयर की ये शानदार फोटोज

ये साल विरुष्का के लिए बहुत खास रहा। दोनों शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में इस साल उनका लुक जनवरी से लेकर दिसंबर तक बहुत चेंज हुआ है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

215

15 जनवरी को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ये फोटो शेयर की थी, जिसमें वह काफी स्लिम नजर आ रही है और कुर्सी पर इस तरह बैठी है, जैसा अभी उनके लिए बैठ माना नामुकिन हैं। उनकी ये तस्वीर प्रेग्नेंसी के पहले की है, इसपर 18 लाख से ज्यादा फैंस ने लाइक और कमेंट किए हैं।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

315

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विराट (Virat Kohli) और अनुष्का बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। अनुष्का ने इस फोटो को 17 फरवरी 2020 को फैंस के साथ शेयर किया था, जिसपर 20 लाख से ज्यादा फैंस ने अपना प्यार लुटाया।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

415

मार्च में जब पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया, ऐसे में विरुष्का को साथ रहने का मौका मिला। 21 मार्च को अनुष्का ने ये क्यूट सी फोटो शेयर कर लिखा कि सेल्फ आइसोलेशन हमें सभी तरीकों और रूपों में एक दूसरे से प्यार करने में मदद कर रहा है। 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

515

मार्च के बाद ही अनुष्का ने विराट को गुड न्यूज दी होगी। इसके बाद ये कपल काफी टाइम तक एक-दूसरे के साथ रहा। घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते समय 17 अप्रैल को अनुष्का ने विराट के साथ अपना ये क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कोहली को चौका मारने के लिए कह रही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर 1 करोड़ 77 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

615

6 मई को अनुष्का ने अपने डॉगी ब्रूनो और विराट के साथ ये फोटो शेयर की और अपने कुत्ते को श्रद्धांजलि दी। लॉकडाउन के दौरान ही उनके पप्पी की मौत हो गई थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

715

ब्लैक कलर का टॉप पहने और खुले बाल में सूरज की रोशनी में खड़ी अनुष्का ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 2 जून को शेयर की गई इस तस्वीर पर 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

815

लॉकडाउन के दौरान अनुष्का ने अपने घर में गार्डनिंग भी बहुत की। बालकनी में अपने पौधों को देखती अनुष्का ने ये तस्वीर 13 जून को शेयर की थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

915

अपने डॉगी के साथ बैठकर ऑयल पुलिंग करती अनुष्का की ये तस्वीर 16 जुलाई को शेयर की गई थी। व्हाइट कलर का नाइट सूट पहने वह बेहद ही क्यूट नजर आ रही थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1015

27 अगस्त को विरुष्का ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। यहीं वो तस्वीर है, जो इस साल सबसे ज्यादा पसंद की गई है। करोड़ों लोगों ने इस फोटो को शेयर कर दोनों को बधाई दी थी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1115

सितंबर में अनुष्का अपने पति के साथ आईपीएल के लिए दुबई चली गई थी। होटल के स्वमिंग पूल में ब्लैक कलर का स्विम सूट पहने अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 21 सितंबर को शेयर की गई इस फोटो पर 42 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1215

लूज सी ड्रेस में शेयर की गई इस फोटो में अनुष्का बेहद ही क्यूट नजर आ रही है। बेबी बंप के साथ अनुष्का ने ये फोटो 19 अक्टूबर को शेयर की थी, जिसपर 40 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना प्यार लुटाया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1315

विराट कोहली के जन्मदिन की ये फोटो इस साल काफी चर्चा में रही थी। अपने पति को गालों पर चूमती और उन्हें गले लगाती इस तस्वीर पर 51 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1415

10 नवंबर को आईपीएल खत्म होने के बाद अनुष्का मुंबई वापस आ गई थी। इस दौरान लूज सा सूट पहने उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। उन्हीं में से एक ये फोटो है, जो उनके पापा ने ही क्लिक की थी। 
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

1515

1 दिसंबर को शेयर की गई इस फोटो को देखकर हर कोई दंग रह गया था, क्योंकि प्रेगेंसी के दौरान अनुष्का इतना टफ आसन जो कर रही थी। इस फोटो पर कई सारे मीम्स भी बनाए गए थे। इसको 39 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos