फ्लिंटॉफ से मैदान में हुआ था झगड़ा
युवराज सिंह और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच 2007 वर्ल्ड टी-20 के दौरान विवाद हुआ था। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान फ्लिंटॉफ का उनसे झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवी बल्ला लेकर उनकी तरफ बढे़ थे। बाद में महेंद्र सिंह धोनी और अंपायरों ने उन्हें समझाया था। इसके अगले ही ओवर में युवी ने गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे इसके बाद से उन्हें सिक्सर किंग कहा जाने लगा था।