सिर्फ युवराज सिंह ही नहीं इन खिलाड़ियों के बच्चों के नाम भी ये बेहद यूनीक, जानें कौन सा नंबर-1 ट्रेंड में

स्पोर्ट्स डेस्क : आजकल लोग अपने बच्चों के नाम काफी यूनीक (Unique name) और हटके रखते हैं। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी अपने बच्चे का नाम काफी डिफरेंट और यूनीक रखा है। दरअसल, युवराज सिंह ने हाल ही में अपने बेटे की तस्वीर शेयर की थी और उसके नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह (Orion keech Singh) है। इसके बाद से ही है ये नाम काफी ट्रेंड होने लगा है। लेकिन युवराज सिंह ही नहीं कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने बच्चों के नाम काफी यूनिक और मीनिंगफुल रखे हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं ऐसे क्रिकेटरों के बच्चों के नाम जो काफी यूनीक है और अगर आप चाहे तो आप भी इन्हें ट्राई कर सकते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jun 21, 2022 5:08 AM IST

110
सिर्फ युवराज सिंह ही नहीं इन खिलाड़ियों के बच्चों के नाम भी ये बेहद यूनीक, जानें कौन सा नंबर-1 ट्रेंड में

ओरियन कीच सिंह 
युवराज सिंह के बेटे के नाम की ही बात करते हैं उनका नाम ओरियन कीच सिंह है, जिसका मतलब होता है नक्षत्र का एक तारा। यह काफी यूनिक और मीनिंगफुल नेम है.

210

वामिका कोहली 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले साल 11 जनवरी 2021 में पेरेंट्स बने थे। उनकी बेटी का नाम वामिका है वामिका का मतलब होता है मां दुर्गा का एक रूप।

310

जीवा सिंह धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का नाम भी काफी हटकर है उन्होंने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है। जीवा का मतलब जीवन या अमर होता है।

410

जोरावर धवन 
शिखर धवन एक बेटे के पिता हैं उनके बेटे का नाम जोरावर है जोरावर का मतलब होता है मजबूत और शक्तिशाली।

510

ग्रेसिया-रियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी सुरेश रैना ने अपने दोनों बच्चों के नाम ही काफी डिफरेंट रखें हैं। उनकी बेटे का नाम ग्रेसिया है जिसका मतलब शालीन होता है। वहीं, उनके बेटे का नाम रियो है। 

610

हिनाया हीर प्लाहा
हरभजन सिंह की बेटी का नाम भी काफी यूनिक है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम हिनाया हीर प्लाहा रखा है। जिसका मतलब चमक, उज्ज्वल, सुंदर, मन को भाने वाला और परी होता है। वही उनके बेटे का नाम जोवन वीर सिंह है।

710

सारा तेंदुलकर 
यूं तो सचिन तेंदुलकर की बड़ी बेटी का नाम सारा और बेटे का नाम अर्जुन है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी का नाम सहारा कप के नाम से मेल खाता हुआ रखा था।

810

आर्यवीर और वेदांत सहवाग 
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग दो बेटों के पिता हैं। उनके पीते का नाम आर्यवीर और वेदांत है आर्यवीर का मतलब बहादुर होता है। वहीं वेदांत का मतलब शास्त्रों, आत्म बोध का वैदिक विधि, वेद, धर्मशास्त्र, परम सत्य, हिंदू दर्शन या परम ज्ञानी, सभी के राजा होता है।

910

समायरा शर्मा 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बेटी का नाम समायरा है। समायरा का मतलब करामाती, परमेश्वर की ओर से संरक्षित, गार्जियन होता है।
 

1010
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos