गर्ल्स लुक में टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को बनाएंगे अपनी गर्लफ्रेंड? युवराज आज बताएंगे अपनी चॉइस

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के दौरान जहां सारी खेल गतिविधियां बंद हैं, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक ऐसा मजेदार काम किया है कि सभी लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल, युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से टीम इंडिया की एक फोटो को जेंडर स्वैप कर सभी खिलाड़ियों को लडकी का रूप दे दिया। इसके बाद इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया -  "आप किसे अपनी गर्लफ्रेंड चुनेंगे? मैं कल जवाब दूंगा।" यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2020 7:24 AM IST

15
गर्ल्स लुक में टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को बनाएंगे अपनी गर्लफ्रेंड? युवराज आज बताएंगे अपनी चॉइस

सभी प्लेयर गर्ल लुक में
जेंडर स्वैप फिल्टर ऐप से युवी ने तस्वीर को बहुत मजेदार बना दिया। इसमें सभी खिलाड़ी गर्ल लुक में नजर आ रहे हैं। आम तौर पर टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी छोटी दाढ़ी रखते हैं, लेकिन इस तस्वीर में उनकी दाढ़ी-मूंछें गायब हैं और बाल लड़कियों की तरह लंबे हैं।
 

25

कौन कर रहा क्या कमेंट
इस फोटो पर इंस्टाग्राम पर फैन्स जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर फैन्स गर्ल लुक में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पसंद कर रहे हैं। टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने युवराज सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया है कि मैं भुवी को को चुनूंगा। इस पर भुवनेश्व र कुमार ने भी कमेंट किया कि मैं भी भुवी को चुनता हूं।

35

कुल 15 खिलाड़ी हैं तस्वीर में
युवराज सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें 15 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, केएस राहुल, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह हैं। 

45

युजवेंद्र चहल ने किया मजेदार कमेंट
युवराज सिंह की इस पोस्ट पर सबसे मजेदार कमेंट युजवेंद्र चहल ने किया। उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि आप अपनी भी फोटो चाहते हैं युवी पा। 
 

55

चहल ने भी की थी ऐसी पोस्ट
कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने भी जेंडर स्वैप ऐप का इस्तेमाल कर के रोहित शर्मा से मजे लिए थे। चहल ने रोहित शर्मा को गर्ल लुक दिया था और उस फोटो को पोस्ट किया था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था - सो क्यूट लुकिंग रोहित शर्मा भैया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos