केजरीवाल ने शेयर किया था इस लड़के का वीडियो, वायरल होने के बाद पापा संग मिलने पहुंचा CM के घर

Published : Jan 13, 2020, 02:50 PM ISTUpdated : Jan 13, 2020, 02:51 PM IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर पार्टियां जमकर अभियान चला रही हैं। कई वीडियो भी साझा हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल पर भी लगातार स्टेटस अपडेट हो रहे हैं। इसमें दिल्ली के लोगों के ऐसे वीडियो भी शामिल हैं जिसमें केजरीवाल और उनकी सरकार की तारीफ है। 

PREV
15
केजरीवाल ने शेयर किया था इस लड़के का वीडियो, वायरल होने के बाद पापा संग मिलने पहुंचा CM के घर
पिछले दिनों केजरीवल ने एक लड़के का ऐसा ही वीडियो साझा किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वायरल हो गया। अब जिस बच्चे का ये वीडियो है वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल से मिलने पहुंचा। बच्चे का नाम जतिन है। जतिन के साथ उसके पिता भी थे। अरविंद केजरीवल ने मुलाकातकी तस्वीरें शेयर की हैं।
25
तस्वीरें शेयर करते हुए केजरीवल ने लिखा, "आज जतिन अपने पिता जी के साथ मेरे घर पहुंच गया। बहुत खुश था, कल मैंने उसका वीडियो शेयर किया था। जतिन सरकारी स्कूल में पढ़ता है। इसके पिता ऑटो चलाते हैं। "
35
केजरीवल के मुताबिक, "मैंने पूछा (जतिन से) बड़े होकर क्या बनोगे?” सोचो इसने क्या कहा? बोला "चुनाव लड़ूंगा" भगवान इसकी सभी मनोकामना पूरी करें।"
45
बताते चलें कि अरविंद केजरीवल ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में जतिन स्कूल बिजली और दूसरी सुविधाओं के लिए दिल्ली की आप सरकार की तारीफ करता नजर आया था। उसने कहा लगे रहो केजरीवाल। मैं तो अगले पांच साल के लिए केजरीवाल का ही सपोर्ट करता हूं।
55
अरविंद केजरीवाल चुनाव के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

Recommended Stories