पति संग राजनीति करती है कांग्रेस की ये उम्मीदवार, दिलचस्प है अरेंज मैरिज की 'प्रेम कहानी'
नई दिल्ली: 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। साथ ही 11 को नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। इस बार दिल्ली में सभी पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। किसी भी एक पार्टी की तरफ लोगों का झुकाव नजर नहीं आ रहा है। चुनाव के इस सीजन में हम आपको इस बार मैदान में उतरे दिग्गजों के बारे में बता रहे हैं। इस कड़ी में आज हम आपको कांग्रेस की टिकट से मैदान में उतरीं पूनम आजाद के बारे में बताने जा रहे हैं। पूनम पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन कीर्ति आजाद की पत्नी हैं। दोनों की लव स्टोरी भी दोनों के करियर की तरह ही दिलचस्प है।
क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पूनम से अरेंज मैरिज की थी। कीर्ति की मां ने पूनम को अपने बेटे के लिए चुना था।
पूनम पर जैसे ही कीर्ति आजाद की नजर पड़ी थी, उन्हें उनसे प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में कीर्ति आजाद ने बताया था कि जब वो पहली बार पूनम से मिले थे तब उनके साथ उनकी कजिन सिस्टर और मामी भी थी।
उस समय जब पहली बार दोनों की नजरें मिली तभी कीर्ति को पूनम से प्यार हो गया था। उस दौरान कीर्ति काफी नर्वस थे।
पूनम पटना वीमेंस कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं। अप्रैल 1986 में दोनों की शादी हुई थी।
कीर्ति आजाद से शादी होने के बाद पूनम राजनीति में एक्टिव हुई। उन्होंने 2003 में दिल्ली असेंबली चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा था।
उस समय उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को टक्कर दी थी। पूनम बीजेपी में काफी अहम पोजीशन में थी। वो बीजेपी की स्पोक्सपर्सन भी रह चुकी हैं।
नवंबर 2016 में पूनम आजाद ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। पूनम आजाद 25 साल तक बीजेपी से जुड़ी थीं।
इसके बाद पूनम आजाद ने आम आदमी पार्टी का दामन 2016 में थामा था। आप में शामिल होते ही पूनम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।
लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ पूनम ज्यादा दिनों तक वफादारी नहीं निभा पाई। उन्होंने 2017 में आप का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
इस विधानसभा चुनाव में पूनम आजाद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। 11 फरवरी को उनकी किस्मत का फैसला आएगा।