CA की नौकरी छोड़ राजनीति में आया ये 'आप' नेता, सोशल मीडिया पर कभी मिले थे शादी के प्रपोजल

नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है वो राजेंद्र नगर सीट से चुनावी उम्मीदवार हैं। राघव आम आदमी पार्टी में युवा नेता रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) चड्ढा लगातार राजनीति में सक्रिय रहते हैं। पार्टी के लिए चंदा जुटाने और हिसाब-किताब रखने में माहिर। दिल्ली दंगल के इस चुनावी माहौल में आइए जानते हैं सीए चड्ढा कैसे अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ राजनीति में आए और अपनी पहचान बनाई........................।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2020 8:55 AM IST / Updated: Jan 15 2020, 03:47 PM IST

110
CA की नौकरी छोड़ राजनीति में आया ये 'आप' नेता, सोशल मीडिया पर कभी मिले थे शादी के प्रपोजल
पेशे से एकाउंटेंट राघव आप पार्टी में एक मजबूत नेता वाली शख्सियत हैं। 11 नवंबर 1988 को दिल्ली जन्में चड्ढा ने नर्सरी से कक्षा 12 तक माडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से पढ़ाई की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के वेंकटेश्वर कालेज से उच्च शिक्षा ली।
210
इसके बाद चार्टर्ड एकाउंटेंसी क्लीयर की। 22 साल की उम्र में ही सीए बन राघव चड्ढा ने इतिहास रच दिया था। वो  गए। वे सीए के एग्जाम क्लियर करनी की खबर को ही जिंदगी का सबसे शानदार लम्हा मानते हैं।
310
अपनी चार्टेड अकाउंट की प्रैक्टिस के दौरान राघव ने दिल्ली में भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की हुंकार सुनी। ये आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व हो रहा था। सिविल सर्विस छोड़ राजनीति में कूदे अरविंद केजरीवाल भी इस आंदोलन में सक्रिय थे। दोनों शख्सियत से प्रभावित होकर राघव राजनीति में आ गए।
410
वो भारत अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े और फिर राजनीति में शामिल हो गए। उसी समय से केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम करते हुए वो पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रभारी भी बने।
510
इन पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। चड्ढा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। चड्ढा दक्षिणी दिल्ली की समस्याओं को बढ़-चढ़ कर उठाते रहे हैं।
610
राघव दक्षिणी दिल्ली के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाते हैं। उनका कहना है कि गरीबों की मूलभूत समस्याओं जैसे बिजली, पानी, रोटी और कपड़ा आदि के लिए आवाज उठाते रहेंगे। इसलिए वे आप पार्टी से जुड़े थे।
710
चड्ढा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे दिल्ली में अपने घर को सबसे पसंदीदा जगह बताते हैं और घर में सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं। उन्हें मॉडर्न स्कूल के पीछे बंगाली मार्केट के छोले-भटूरे और चाट बहुत पसंद है।
810
चड्ढा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वे नेता न होते तो चार्टर्ड अकाउंटेंट ही होते और गरीब नहीं होते।
910
राजनीति और अकाउंटेंट के अलावा आम आदमी पार्टी के इस नेता ने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला है। देखने में क्रिकेट और टेनिस दोनों। पसंदीदा खिलाड़ी में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रोजर फेडरर शामिल हैं। राघव आमिर खान और शाहरूख खान की फिल्में भी देखते हैं और डर्टी गर्ल विद्या बालन के जबरा फैन हैं।
1010
राघव चड्ढा की पर्सनल लाइफ को लेकर जानकारी मौजूद नहीं है। वो फिलहाल अविवाहित हैं। हालांकि दिल्ली चुनाव के समय उनके पास शादी के प्रस्ताव की झड़ लग गई थी। ट्विटर पर एक लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने बड़े प्यार से इनकार कर दिया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos