वोट मांगने गया थे ये नेता; लड़कियां करने लगीं शादी की जिद, दामाद बनाने महिलाओं की लगी लाइन

नई दिल्ली. राजिन्दर नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याश्री राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं। चड्ढा की टीम की मानें तो सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ शादी के प्रस्तावों की संख्या भी बढ़ गई है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2020 8:55 AM IST

19
वोट मांगने गया थे ये नेता; लड़कियां करने लगीं शादी की जिद, दामाद बनाने महिलाओं की लगी लाइन
पिछले 15 दिन में सोशल मीडिया पर 12 लोगों ने उनके समक्ष विवाह प्रस्ताव रखा है। सीए चड्ढा- आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी के लिए चंदा जुटाने और हिसाब-किताब रखने में माहिर। आर्ट ऑक्‍शन और डिनर के जरिए चंदा जुटाने का आइडिया उन्‍हीं का था।
29
चड्ढा के सोशल मीडिया मैनेजर ने बताया, ‘‘हाल ही में एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर टैग करके विवाह का प्रस्ताव रखा था। चड्ढा ने उन्हें जवाब दिया, फिलहाल अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, ऐसे में विवाह करने के लिए यह सही समय नहीं है।’’
39
उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर भी चड्ढा को महिला प्रशंसकों की ओर से खूब संदेश आ रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पूरे देश से महिलाएं उनमें दिलचस्पी ले रही हैं। हम सामान्य तौर पर उन संदेशों का उत्तर नहीं देते, लेकिन अगर कोई महिला दिल्ली की होती है तो हम उनसे वोट डालने को कहते हैं।’’
49
चड्ढा की टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, सामान्य बैठकों में भी उन्हें ऐसे प्रस्ताव मिल रहे हैं। वह हाल ही में एक स्कूल में बैठक के लिए गए थे, वहां की एक शिक्षिका ने कहा, अगर मेरी बेटी होती तो मैं उसका विवाह तुमसे करवा देती।
59
इन पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। चड्ढा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। चड्ढा दक्षिणी दिल्ली की समस्याओं को बढ़-चढ़ कर उठाते रहे हैं।
69
22 साल की उम्र में ही सीए बन राघव चड्ढा ने इतिहास रच दिया था। वो  गए। वे सीए के एग्जाम क्लियर करनी की खबर को ही जिंदगी का सबसे शानदार लम्हा मानते हैं। राघव ने बैडमिंटन स्टेट लेवल तक खेला भी है। उन्हें क्रिकेट और टेनिस दोनों पसंद है। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन में की है।
79
इन पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। चड्ढा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। चड्ढा दक्षिणी दिल्ली की समस्याओं को बढ़-चढ़ कर उठाते रहे हैं।
89
चड्ढा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे दिल्ली में अपने घर को सबसे पसंदीदा जगह बताते हैं और घर में सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं। उन्हें मॉडर्न स्कूल के पीछे बंगाली मार्केट के छोले-भटूरे और चाट बहुत पसंद है।
99
राजनीति और अकाउंटेंट के अलावा आम आदमी पार्टी के इस नेता ने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला है। देखने में क्रिकेट और टेनिस दोनों। पसंदीदा खिलाड़ी में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रोजर फेडरर शामिल हैं। राघव आमिर खान और शाहरूख खान की फिल्में भी देखते हैं और डर्टी गर्ल विद्या बालन के जबरा फैन हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos