पति के लिए पहली बार सड़कों पर उतरीं सुनीता केजरीवाल, बातों बातों में खोल दी अपनी लव स्टोरी भी

Published : Jan 25, 2020, 04:01 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 04:06 PM IST

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनाती केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में काफी चर्चा में हैं। यूं तो केजरीवाल का परिवार सुर्खियों से दूर ही रहता है। पर इस बार पत्नी सुनीता अरविंद दिल्ली सीएम को जिताने के लिए मैदानों में धूल छान रही हैं। प्रचार के दौरान मिसेज केजरीवाल बच्चों के साथ जनता से रूबरू होती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात कर कई मुद्दों पर बात की और खुलासे किए। 

PREV
18
पति के लिए पहली बार सड़कों पर उतरीं सुनीता केजरीवाल, बातों बातों में खोल दी अपनी लव स्टोरी भी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हैं। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में झोंक दिया है। उम्मीदवार के साथ-साथ परिवार भी कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
28
केजरीवाल की पत्नी और पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता केजरीवाल पहली बार चुनाव प्रचार में उतरी हैं। सुनीता आप के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रही हैं। खुद केजरीवाल भी राजधानी के सभी इलाकों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस बीच वो रोड शो करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को करोल बाग में उन्होंने जनता को रैली में संबोधित किया।
38
सुनीता केजरीवाल अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। वो गली, नुक्कड़ और कॉलोनी से लेकर महिलाओं के जमावड़े तक लोगों से गारंटी कार्ड के बारे में बता रही हैं। सुनीता केजरीवाल ने सुबह की शुरुआत महिलाओं की मोहल्ला मीटिंग से की थी। वो नई दिल्ली विधानसभा की आधी आबादी को समझा रही हैं कि आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड क्या है और अरविंद केजरीवाल को क्यों वोट देना चाहिए?
48
प्रचार में जुटी सुनीता केजरीवाल ने इस दौरान मीडिया से बात की और कहा कि वो पहली बार मैदान में उतरी हैं। इतना ही नहीं घर की जिम्मेदारी के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया था।' इस दौरान मिसेज केजरीवाल ने अपनी और दिल्ली सीएम की लव स्टोरी भी साझा की।
58
सुनीता केजरीवाल ने पति के साथ रिश्तों की शुरुआत की वो बातें भी सार्वजनिक कीं जो आज तक कभी भी बाहर नहीं आई थीं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात आईआईटी के दिनों में हुई थी।
68
इस दौरान दोनों के बीच कई बार मिलना-जुलना हुआ और फिर एक दिन अरविंद केजरीवाल ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दिया फिर दोनों की शादी हो गई थी।
78
चुनाव प्रचार के दौरान मिसेज सुनीता बच्चों के साथ नजर आईं। चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि वो कभी भी सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी और न ही चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, बच्चों के राजनीति में आने को लेकर कहा कि यह उन पर निर्भर करता है।
88
अगर वो आना चाहते हैं तो आ सकते हैं अन्यथा अपने मनमुताबिक करियर चुन सकते हैं। केजरीवाल एक बड़ा सेलेब्रिटी परिवार है लेकिन साधारण जिंदगी जीते हैं। सुनीता केजरीवाल कहती हैं कि तनाव या दुख सुख हर तरह के हालात में वो अपने पति के साथ रहती हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories