नई दिल्ली. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आती है तो एनआरसी लागू नहीं करेंगे। इसके अलावा एनपीआर को भी मौजूदा फॉर्म में लाएंगे।
इसके अलावा पार्टी ने वादा किया है कि बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा। घोषणापत्र के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद ग्रेजुएट बेरोजगारों को 5 हजार रुपए और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों को 7500 रुपए प्रति महीना भत्ता दिया जाएगा।
26
हेल्थ, शिक्षा में तमाम वादों के अलावा कांग्रेस ने यह भी कहा है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी। इसके अलावा इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में भी चैलेंज करेगी।
36
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी 300 यूनिट तक फ्री बिजली देगी। इसके अलावा पानी के लिए भी फ्लैगशिप कैशबैक स्कीम भी लाएगी।
46
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी 300 यूनिट तक फ्री बिजली देगी। इसके अलावा पानी के लिए भी फ्लैगशिप कैशबैक स्कीम भी लाएगी।
56
कांग्रेस ने वादा किया है कि सीनियर सिटीजन को बस में फ्री यात्रा, सरकारी स्कूलों में लड़कियों को फ्री शिक्षा भी मिलेगी।
66
कांग्रेस ने वादा किया है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करेंगे। स्वास्थ सेवा अधिनियम लाएंगे। इसमें मुफ्त स्वास्थ सेवा, मुफ्त दवाएं, मुफ्त अस्पताल में भर्ती की गारंटी लाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में एम्स जैसे पांच अस्पताल बनाए जाएंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.