चमचमाती कॉरपोरेट नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे राघव चड्ढा, AAP के टिकट पर हासिल की धांसू जीत

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे घोषित हो रहे हैं इसमें आम आदमी पार्टी के नेता सीए राघव चड्ढा ने जीत हासिल की है। राजेंद्र नगर सीट से चुनाव लड़े सीए चड्ढा अरविंद केजरीवाल की टीम में काबिल नेता माने जाते हैं। दिल्ली चुनाव 2020 के शुरुआती रूझानों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं राघव चड्ढा ने जीत हासिल कर ली है। राघव आम आदमी पार्टी में युवा नेता रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) चड्ढा लगातार राजनीति में सक्रिय रहते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2020 8:03 AM IST

19
चमचमाती कॉरपोरेट नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे राघव चड्ढा, AAP के टिकट पर हासिल की धांसू जीत
पार्टी के लिए चंदा जुटाने और हिसाब-किताब रखने में माहिर। दिल्ली दंगल के इस चुनावी माहौल में आइए जानते हैं सीए चड्ढा कैसे अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ राजनीति में आए और अपनी पहचान बनाई।
29
पेशे से एकाउंटेंट राघव आप पार्टी में एक मजबूत नेता वाली शख्सियत हैं। 11 नवंबर 1988 को दिल्ली जन्में चड्ढा ने नर्सरी से कक्षा 12 तक माडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से पढ़ाई की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के वेंकटेश्वर कालेज से उच्च शिक्षा ली।
39
इसके बाद चार्टर्ड एकाउंटेंसी क्लीयर की। 22 साल की उम्र में ही सीए बन राघव चड्ढा ने इतिहास रच दिया था। वे सीए के एग्जाम क्लियर करनी की खबर को ही जिंदगी का सबसे शानदार लम्हा मानते हैं।
49
अपनी चार्टेड अकाउंट की प्रैक्टिस के दौरान राघव ने दिल्ली में भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की हुंकार सुनी। ये आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व हो रहा था। सिविल सर्विस छोड़ राजनीति में कूदे अरविंद केजरीवाल भी इस आंदोलन में सक्रिय थे। दोनों शख्सियत से प्रभावित होकर राघव राजनीति में आ गए।
59
इन पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। चड्ढा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। चड्ढा दक्षिणी दिल्ली की समस्याओं को बढ़-चढ़ कर उठाते रहे हैं।
69
इन पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। चड्ढा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। चड्ढा दक्षिणी दिल्ली की समस्याओं को बढ़-चढ़ कर उठाते रहे हैं।
79
चड्ढा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे दिल्ली में अपने घर को सबसे पसंदीदा जगह बताते हैं और घर में सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं। उन्हें मॉडर्न स्कूल के पीछे बंगाली मार्केट के छोले-भटूरे और चाट बहुत पसंद है।
89
राजनीति और अकाउंटेंट के अलावा आम आदमी पार्टी के इस नेता ने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला है। देखने में क्रिकेट और टेनिस दोनों। पसंदीदा खिलाड़ी में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रोजर फेडरर शामिल हैं। राघव आमिर खान और शाहरूख खान की फिल्में भी देखते हैं और डर्टी गर्ल विद्या बालन के जबरा फैन हैं।
99
राघव चड्ढा की पर्सनल लाइफ को लेकर जानकारी मौजूद नहीं है। वो फिलहाल अविवाहित हैं। हालांकि दिल्ली चुनाव के समय उनके पास शादी के प्रस्ताव की झड़ लग गई थी। ट्विटर पर एक लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने बड़े प्यार से इनकार कर दिया था। वहीं दिल्ली चुनाव प्रचार में भी उन्हें कई शादी के प्रपोजल मिले, कुछ महिलाएं उन्हें अपना दामाद बनाने के लिए पीछे पड़ गईं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos