'आप' के धर्मपाल लाकड़ा ने लहराया जीत का परचम, जानिए फैमिली बैकग्राउंड और संपत्ति

Published : Feb 11, 2020, 09:13 PM IST

नई दिल्ली. राजधानी में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की मुंडका विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा जीत गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी आजाद सिंह को मात देते हुए उन्होंने मुंडका सीट अपने नाम की। लाकड़ा दिल्ली चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में रहे हैं। नामांकन के वक्त हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा कर उन्हें सबसे अमीर उम्मीदवार घोषित किया गया। 

PREV
15
'आप' के धर्मपाल लाकड़ा ने लहराया जीत का परचम, जानिए फैमिली बैकग्राउंड और संपत्ति
मंडका सीट पर धर्मपाल लाकड़ा, भाजपा के आजाद सिंह और कांग्रेस के नरेश कुमार के बीच मुकाबला था। उन्होंने भाजपा के आजाद सिंह को भारी मतों से हराया है। कांग्रेस के नरेश कुमार तीसरे नंबर पर रहे हैं। दिल्ली की मुंडका विधानसभा सीट पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी रेस में थे। आइए जानते हैं कि लाकड़ा की करोड़ों संपत्ति और उनसे जुड़ी जरूरी बातें।
25
धर्मपाल लकड़ा का जन्म 4 जून 1958 को दिल्ली के ग्राम मुंडका में हुआ है। उनके पिता का नाम चौधरी श्योदान सिंह (मुंडका के पूर्व प्रधान) और श्रीमती जीवन देवी उनकी मां का नाम है। उनके पिता मुंडका और आसपास के गांवों के बड़े जमींदार और किसान थे। इसी सीट से धर्मपाल भी प्रत्याशी हैं।
35
धर्मपाल लाकरा को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुंडका सीट से उतारा। मौजूदा विधायक सुखबीर सिंह दलाल का टिकट काटकर लाकरा को उम्मीदवार बनाया। धर्मपाल ने साल 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था लेकिन तब उनको टिकट नहीं मिला था। लेकिन इस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया।
45
धर्मपाल लाकरा इस दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर रहे। लाकरा के पास 292 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास मकान-जमीन के तौर पर 288.7 करोड़ की संपत्ति है। जबकि 3.3 करोड़ चल संपत्ति के तौर पर है। उनके पास 87,000 रु कैश हैं। लाकरा ने बिजनेस, खेती और बैंक से मिलने वाले ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया।
55
साल 2013 और 2015 में अकाली दल के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर रहे थे, सिरसा ने चुनावी हलफनामे में 239 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। धर्मपाल लाकरा का ज्यादातर निवेश अचल संपत्ति के रूप में है।

Recommended Stories