कांग्रेस की इस युवा नेता को मिली करारी हार, पिता के कहने पर बेमन से राजनीति में ली थी एंट्री

Published : Feb 11, 2020, 07:56 PM IST

नई दिल्ली. राजधानी में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा भी बुरी तरह हार गई हैं। हालांकि कांग्रेस की ये प्रत्याशी दिल्ली चुनाव में काफी चर्चा में रही थीं। सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा ने कालकाजी से नामांकन भरा था।  

PREV
18
कांग्रेस की इस युवा नेता को मिली करारी हार, पिता के कहने पर बेमन से राजनीति में ली थी एंट्री
शिवानी के पिता राजनीति में सक्रिय रहे हैं लेकिन बेटी इस क्षेत्र में कभी नहीं आना चाहती थीं। दिल्ली चुनाव में शिवानी दिग्गजों को टक्कर देने के लिए सियासी मैदान में उतरीं। पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वैसे शिवानी ने यूं तो कड़ी मेहनत की थी कि वो जनता के बीच अपनी पहचान बना पाएं। उन्होंने मीडिया को बताया कि, वे दिन रात मेहनत कर रैली आदि में जा रही हैं ताकि कालकाजी में जनता का प्यार उन्हें मिले और वोट आने की उम्मीद बंधे।
28
शिवानी चोपड़ा सिर्फ एक राजनेता ही नहीं बल्कि समाजसेवी भी रही हैं। वे किंग व मार्टिन लूथर थर्ड की चैरिटेबल संस्थाओं के साथ जुड़कर कमजोरों व शोषित वर्ग की मदद करती थीं। शिवानी का कहना है कि चुनावी रण में उतरने से पहले वे एक आजाद परिंदा थीं, बावजूद इसके एक अनुशासित जीवन जीती थीं।
38
पर अब दिल्ली चुनावी रण में उतरने के बाद वे योद्धा की तरह दिनचर्या को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं। पद यात्रा और प्रचार आदि में जुटी शिवानी अपनी जीत के लिए लोगों के बीच पहचान बनाने के लिए पसीना बहा रही हैं। शिवानी बचपन से ही बोर्डिंग स्कूल में रही हैं। उसके बाद विदेश चली गईं, ऐसे में घर का खाना उन्हें बहुत कम ही मिल सका है। अब वे अपना भोजन स्वयं बनाती हैं।
48
शिवानी दिल्ली चुनाव में एक फिट और कूल युवा नेता हैं। वे योग और प्राणायाम से खुद को फिट रखती हैं। शिवानी फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव हैं और क्रॉस कंट्री साइकिलिस्ट भी रही हैं।
58
घर के खाने की शौकीन शिवानी शाकाहारी हैं। चीज व पनीर जैसी चीजें खाती हैं। कांग्रेस की ने ये युवा नेता नाइट पार्टी की शौकीन नहीं हैं। ये तो घंटों किचन में बिताना पसंद करती हैं। शिवानी एक सेलेब्रिटी परिवार से हैं उनके पिता राजनीति में लगातार सक्रिय रहते हैं। अब दिल्ली चुनाव में शिवानी भी काफी बिजी हो गई हैं ऐसे में परिवार के लोग आपस में कम ही मिल पाते हैं। शिवानी को जानवरों से प्रेम हैं। उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है जिसका नाम ‘लंदन’ है।
68
वे यूरोप से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया व अन्य देशों तक में करीब पांच हजार किलोमीटर की साइकिलिंग अकेले कर चुकी हैं। शिवानी सेलेब्रिटी होने के बावजूद कम मेकअप में रहना पसंद है। पहनावे में भी वे जींस टीशर्ट के साथ रफ एंड टफ लुक को वैल्यू देती हैं।
78
कांग्रेस की ये नेता अध्यात्मिक भी है। शिवानी चोपड़ा के घर में एक ‘गुरु वॉल’ बनी हुई है इसमें सभी देवी-देवता का वास है। वे इस वॉल को नमन करके निकलती हैं उनका मानना है कि देवताओं की शक्तियां उन्हें मजबूती देती हैं।
88
विदेश में पली-बढ़ी शिवानी भजन भी सुनती हैं। खाली समय में शिवानी भजन व मेडिटेटिव संगीत सुनती हैं। उन्हें शांत और सूदिंग (हल्का) म्यूजिक बहुत पसंद है। अमेरिकी गायक कृष्णा दास के भजनों को सुनकर उन्हें नई ऊर्जा और दिमागी सुकून मिलता है। कांग्रेस नेता होने के नाते वे राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और नारेबाजी करती नजर आती हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories