Published : Feb 11, 2020, 04:21 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 08:01 PM IST
नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस ने इस बार भी खाता नहीं खोला। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, दिल्ली वालों, आपने कमाल कर दिया। आई लव यू। इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली की जनता, आप पार्टी नेता, कार्यकर्ता और अपने परिवार खासतौर पर पत्नी का धन्यवाद किया। केजरीवाल का परिवार यूं तो लाइम लाइट से दूर ही रहता है लेकिन हम आपको उनके परिवार से जुड़ी अनसुनी बातें बता रहे हैं।
केजरीवाल की इस संभावित जीत पर आप समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी और जश्न का माहौल में है। दिल्ली सीएम बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं यहां तक कि घर के बहुत से काम वो खुद अपने हाथों से करते हैं। केजरीवाल तो हमेशा चर्चा में रहते हैं, पर दिल्ली सीएम का परिवार बहुत कम सुर्खियों में आता है। वह सोशल मीडिया पर परिवार के साथ खास त्यौहार आदि पर ही तस्वीरें शेयर करते हैं।
29
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वो हरियाणा के गांव में पले-पढ़े हैं। केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। अरविंद का बचपन सोनीपत, मथुरा और हिसार में बीता। उनके पिता का नाम गोविंद केजरीवाल है। मां गीता केजरीवाल हैं।
39
वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता गोविंद भी एक इंजीनियर रहे हैं जिन्होंने पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से डिग्री ली थी।
49
यहीं से केजरीवाल को भी इंजीनियरिंग की सीख मिली है। वह एक हाई क्वालिफाइड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली और टाटा स्टील में काम करने के बाद वे 1992 में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए।
59
अरविंद केजरीवाल की शादी सुनीता केजरीवाल से हुई है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद भी एक आईआरएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने आयकर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर काम किया है। हालांकि बाद में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
69
अरविंद केजरीवाल के भाई का नाम मनोज है। वह भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे (महाराष्ट्र) में आईबीएम (IBM) कंपनी में कार्यरत हैं। वह अपने भाई जो दिल्ली के मुख्यमंत्री है उनसे कोई मदद नहीं मांगते हैं और पुणे में ही सपरिवार रहते हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल की बहन रंजना (BHEL) कंपनी हरिद्वार में डॉक्टर के पद पर काबिज हैं।
79
अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का प्यार ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुआ। भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। वो दोनों साथ घंटों वक्त बिताने लगे। पर अभी तक किसी ने अपने दिल की बात नहीं की थी।
89
केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी इंजीनियर हैं। उन्होंने 12वीं की क्लास में 96 पर्सेंट मार्क्स लाकर सबको चौंका दिया था। वो एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रही हैं। पिता के चुनाव प्रचार के लिए वो वोट मांगती नजर आईं।
99
पुलकित केजरीवाल डीपीएस नोएडा के छात्र हैं। हालांकि बहन हर्षिता के जैसे पुलकित कभी ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहे हैं, पुलकित भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इस साल उन्होंने मतदान भी किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.