दिल्ली चुनाव में इन 15 तस्वीरों ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां, वायरल इतनी हुईं कि बिना देखे नहीं रहा कोई
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाली सरकार हमेशा से चर्चा में रहती है। 8 फरवरी को दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। अब 11 फरवरी को ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत खुल जाएगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव को कई कारणों से याद रखा जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान तो चुनाव के दिन, ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिसकी वजह से इसे कई सालों तक याद रखा जाएगा। चाहे प्रचार के दौरान नेताओं के विवादित बयान हो या चुनाव के दिन नेताओं का गुस्सा हो, इस चुनाव में हर रंग देखे गए। आज हम आपको इस विधानसभा चुनाव के सबसे चर्चित तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने निकले मनीष सिसोदिया की इस तस्वीर ने काफी कहरचा बटोरी। प्रचार के दौरान बीजेपी की भी एक टीम वहीं मौजूद थी। ऐसे में एक तरफ आम आदमी पार्टी और एक तरफ बीजेपी के झंडे के साथ मनीष सिसोदिया की तस्वीर काफी शेयर की गई।
चुनाव में अपने नामांकन के लिए निकले अरविन्द केजरीवाल का रोड शो भी चर्चा में रहा। जहां भीड़ के कारण वो नामांकन करने देर से पहुंचे। जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।
प्रचार के दौरान बीजेपी के अमित शाह ने लोगों के बीच जाकर महा जन संपर्क अभियान चलाया।
चुनाव के दिन अपनी मां से आशीर्वाद लेकर वोट डालने जाते सीएम अरविन्द केजरीवाल।
मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल पर हनुमान जी पर जूते उतारकर सीधे फूल चढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम पर मंदिर को अपवित्र करने का आरोप लगाया।
पोलिंग बूथ से खांसते हुए अपनी उंगली पर लगे निशान को दिखाते अरविन्द केजरीवाल की इस तस्वीर ने काफी चर्चा बटोरी।
अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला।
कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने चुनाव के दिन पोलिंग बूथ पर आप कार्यकर्ता को चांटा जड़ने की कोशिश की। उन्होंने उसपर आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगाया।
चुनाव में वोट डालने पहुंची 110 साल की कलितारा मंडल की भी काफी चर्चा हुई।
दिल्ली चुनाव में वोट डालने पहुंचे एक दूल्हे धनंजय ध्यानी की तस्वीर भी जमकर वायरल हुई। बारात ले जाने से पहले उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दिल्ली का ये चुनाव शाहीन बाग के लिए भी जाना जाएगा। विवादों में रहने के बावजूद इस इलाके से बंपर वोटिंग की गई।
राष्ट्रपति अरविन्द कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला।
सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ निर्माण भवन में वोट डालने पहुंची थी।
क्रिकेटर और पॉलिटिशियन गौतम गंभीर ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं मनमोहन सिंह भी वोट डालकर लोगों को अपनी ख़ुशी जताते नजर आए।