Published : Dec 08, 2022, 12:14 PM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 07:38 PM IST
गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं मोरबी के हीरो कांतिलाल से जुड़ी जरूरी अपडेट-
कांतिलाल अमृतिया गुजरात के मोरबी से विधायक पद के लिए उम्मीदवार थे। उन्हें करीब सवा लाख वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल को हराया। जयंतीभाई को 52 हजार से अधिक वोट मिले।
210
मोरबी जिले के माच्छू नदी पर बना हैंगिग पुल बीते 30 अक्टूबर को टूट गया था। दावा किया गया कि यह लापरवाही और ओवरलोड की वजह से टूटा।
310
इस हादसे के दौरान मोरबी से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया ने माच्छू नदी में कूद कर कई लोगों की जान बचाई थी।
410
बता दें कि गुजरात में भाजपा सातवीं बार सत्ता पर कब्जा करने जा रही है और इसी के साथ पार्टी ने राज्य में इतिहास रच दिया है।
510
इस बीच, जनता ने मोरबी के पूर्व विधायक और 30 अक्टूबर के रियल हीरो कांतिलाल अमृतिया को आशीर्वाद देकर जीत का स्वाद चखाया।
610
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मोरबी से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया था। यह फैसला भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
710
लोगों का कहना था कि घटना के तुरंत बाद कांतिलाल लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े थे। उन्होंने कई लोगों की जान भी बचाई।
810
यही नहीं, मोरबी हादसे को लेकर माना जा रहा था कि लोग भाजपा से नाराज होंगे, मगर नतीजे सामने आने के बाद यह महज भ्रम साबित हुआ।
910
बताया गया कि पुल पर ज्यादा से ज्यादा डेढ़ से दो सौ लोगों के खड़े होने की क्षमता थी, मगर व्यवस्था देख रहीं कंपनी ने एक साथ बहुत से लोगों के लिए पुल खोल दिया था।
1010
माच्छू नदी पर बना हैंगिंग पुल टूटकर गिर गया था। इस दुखद हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।