MCD Result: दिल्ली में चला आप के झाड़ू का जादू, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation Delhi) के 250 वार्डों में हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट जीत मिलती दिख रही है। लोगों के दिलों पर झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न) का जादू चलता देश पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। पार्टी ऑफिस के बाहर ढोल-ताशे बजाए जा रहे हैं और लोग नाचकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। आगे देखें जीत के जश्न की तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2022 8:15 AM IST / Updated: Dec 07 2022, 01:52 PM IST

16
MCD Result: दिल्ली में चला आप के झाड़ू का जादू, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

एमसीडी चुनाव में जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर डांस किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। 

26

आम आदमी पार्टी के ऑफिस को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। यहां लाउडस्पीकरों से देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। 
 

36

अधिक लोग एक साथ रिजल्ट देख सकें इसके लिए बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी की यह पहली जीत है।
 

46

चुनाव जीतने के बाद पार्टी के नव निर्वाचित पार्षद अपने समर्थकों के साथ पार्टी ऑफिस आ रहे हैं। पार्षदों के स्वागत के लिए पार्टी द्वारा खास इंतजाम किया गया है। 
 

56

आप कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता अपने बच्चे को सीएम अरविंद केजरीवाल के गेटअप में तैयार कर लाए हैं।
 

66

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत मिलने का जश्न मुंबई में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया। नवी मुंबई के शिवाजी महाराज चौक स्थित पार्टी ऑफिस में डांस कर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos