हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत. सभी विधायक चंडीगढ़ बुलाए गए, देखें जश्न की 5 खास तस्वीरें

Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav Results 2022. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। फिलहाल कांग्रेस हिमाचल की 40 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। किसी भी तरह के जोड़-तोड़ से बचने के लिए कांग्रेस के सभी विधायकों का चंडीगढ़ बुलाया गया है। वहीं बीजेपी शुरूआती रूझानों में आगे दिख रही थी लेकिन दोपहर होते-होते कांग्रेस ने बाजी पलट दी और ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। आइए इन 5 तस्वीरों में देखते हैं पार्टी की जीत का जश्न...

Manoj Kumar | Published : Dec 8, 2022 8:57 AM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:06 PM IST

15
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत. सभी विधायक चंडीगढ़ बुलाए गए, देखें जश्न की 5 खास तस्वीरें

हिमाचल की जीत पर कांग्रेस में खुशियां
कांग्रेस पार्टी 5 साल बाद हिमाचल प्रदेश में सरकार बना सकती है क्योंकि रूझान बता रहे हैं कि पार्टी को हिमाचल प्रदेश में करीब 40 सीटें जीतने की उम्मीद है। कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में भी मिठाईयां खिलाई गईं।

25

हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय पर जमावड़ा
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने शुरू हुए तो लगा कि बीजेपी जीत जाएगी लेकिन दोपहर बाद कांग्रेस बाजी मारती दिखी। इसके बाद तो शिमला के पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखाई देने लगा।

35

40 सीटें जीत सकती है कांग्रेस पार्टी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह के ट्रेंड सामने आ रहे हैं उससे साफ है कि पार्टी करीब 40 सीट जीत सकती है। यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं।

45

जीत के बाद विधायक हो रहे एकजुट
हिमाचल प्रदेश में पहले लगा कि बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है लेकिन जब कांग्रेस जीतने लगी तो तुरंत सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया ताकि किसी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके।

55

5 साल बाद बंट रही मिठाईयां
हिमाचल प्रदेश में राज और रिवाज के बीच लड़ाई थी और रिवाज ने जीत दर्ज कर ली। यहां माना जाता है कि हर पांच साल के बाद सत्ता बदल जाती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया और कांग्रेस फिर से वापस आ गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos