पंजाब चुनाव में जीत को लेकर हर सियासी दल फुल कॉन्फिडेंस में, सभी ने किया सरकार बनाने का दावा

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सिर्फ लाइन में लगे लोग वोट डाल रहे हैं। दिग्गजों ने अपने वोट का इस्तेमाल करने के बाद बड़े-बड़े दावे किए। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी और अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हर कोई अपनी सरकार होने का दावा कर रहा है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो 10 मार्च को ईवीएम खुलने पर ही पता चलेगा। तस्वीरों में देखिए कैप्टन जब मतदान करने पहुंचे...

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 12:59 PM IST

19
पंजाब चुनाव में जीत को लेकर हर सियासी दल फुल कॉन्फिडेंस में, सभी ने किया सरकार बनाने का दावा

पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। वे अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। कैप्टन भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया। 

29

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि वह (नवजोत सिंह सिद्धू) इतने सालों से बदलाव करते आ रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कि वह आखिर बदलना क्या चाह रहे हैं? पंजाब से कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है।

39

सुखबीर बादल ने कहा कि बहुत अच्छे चुनाव हो रहे हैं। अकाली दल-बसपा गठबंधन के प्रति आम मतदाता में जबरदस्त लहर है। हम सरकार बनाएंगे, हमें बहुमत मिलेगा। 

49

पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट के लिए मैदान में हैं। वह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। बादल ने अपने परिवार के साथ गांव बादल में मतदान किया। इस बीच, प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल 80 सीटें जीत रहा है। 

59

पंजाब के सीएम और कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में वोट डाला, जबकि वह चमकौर साहिब और भदौर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। 

69

 चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की आंधी चल रही है।  लोगों ने उनके 111 दिनों के काम को देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

79

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और सीएम फेस भगवंत मान का कहना है कि पहले लोग किसी और को वोट देते थे, आज लोग शायद खुद को वोट देंगे। पूरे पंजाब में लोग इसी मूड में हैं। अच्छे परिणाम आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी। मान ने दावा किया कि पूरे पंजाब में ‘आप' के पक्ष में जबरदस्त हवा चल रही है। पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भगवंत मान ने मोहाली से वोट डाला जबकि वह धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

89

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि वह (नवजोत सिंह सिद्धू) इतने सालों से बदलाव करते आ रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कि वह आखिर बदलना क्या चाह रहे हैं? पंजाब से कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है।

99

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos