Published : Feb 20, 2022, 07:44 PM ISTUpdated : Feb 20, 2022, 07:45 PM IST
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में चुनावों के तीसरे चरण के बीच प्रधानमंत्री मोदी रविवार को कानपुर से सटे जिले उन्नाव पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने की बेताबी में हजारों लोग छतों पर चढ़ गए। मोदी हेलिकॉप्टर से नीचे उतरे तो लोगों की भीड़ देख हेलिपैड पर आए और काफी दूर तक चलकर सभी का अभिवादन किया। देखें खास तस्वीरें...
उन्नाव की जनता ने नरेंद्र मोदी को हाथों-हाथ लिया। मोदी ने भी अभिवादन स्वीकार करने में जरा भी कंजूसी नहीं की। उन्होंने हेलिकॉप्टर से नीचे उतरने के बाद लोगों का पास जाकर अभिवादन स्वीकार किया।
27
प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद थे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले दो चरणों में हारने के बाद भी ये लोग (समाजवादी पार्टी के नेता) जब भी सोते हैं तो सत्ता में आने के सपने देखते हैं। 2017 में हारे थे 2022 में हारेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग योगी को वापस लाएंगे।
37
मोदी ने कहा कि जिस सीट को वे (सपा) सबसे सुरक्षित मान रहे थे, वह भी उनके हाथ से निकल रही है। आपने देखा होगा, मंच से धकेले गए पिता (मुलायम सिंह यादव) को अपमानित किया गया और उनकी पार्टी पर कब्जा कर लिया गया। उन्हें अपने बेटे की सीट बचाने की गुहार लगानी पड़ी।
47
नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने (समाजवादी पार्टी ने) यूपी की ऐसी छवि बनाई है कि यहां कुछ भी नहीं बदल सकता। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार दिखाया। मोदी ने कहा कि यूपी प्रदेश में सुरक्षा, विकास और विकास लाने वाले योगी जी को वापस लाएगा।
57
नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के इस समय में हमने कदम-कदम पर गरीब परिवारों का साथ दिया है। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को कईं महीनों तक मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। हजारों करोड़ रुपये महिलाओं के जन धन खातों में जमा किए। छोटे किसानों और मजदूरों के बैंक खातों में भी सीधे हजारों करोड़ रुपए जमा किए।
67
मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों की सरकार में संगीन अपराधों के आरोपी और माफिया मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। तब माफिया ही सरकार चलाते थे। प्रशासन को भी सीधा आदेश देते थे - न खाता न बही, जो माफिया और गुंडे कहेंगे, वही सही।
77
मोदी ने कहा-आज यूपी में तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि पहले दो चरण में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है, उस रिकॉर्ड को तीसरे चरण में तोड़ने का जनता ने मन बना लिया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।