आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ शादी की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें, 1 महीने बाद भी रोशन है वह रात

एंटरटेनमेंट डेस्क, Alia Bhatt shares unseen romantic pictures of her wedding with Ranbir Kapoor :  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ( Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में शुमार की जाती है। इस कपल्स को विवाह बंधन में बंधे एक महीने हो गए हैं। तकरीबन  5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने 14 अप्रैल को विधिवत रुप से विवाह कर लिया था। यह एक सपने जैसी शादी थी जिसमें बहुत क्लोज लोगों को ही बुलाया गया था।  आलिया और रणवीर ने अपने फैंस के लिए कुछ अनदेखी  वेडिंग पिक जारी की हैं। देखें कितना खूबसूरत दिख रही है जोड़ी...

Rupesh Sahu | Published : May 14, 2022 11:59 AM IST / Updated: May 14 2022, 05:30 PM IST

16
आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ शादी की अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें, 1 महीने बाद भी रोशन है वह रात

आलिया ने शादी समारोह की कुछ बेहद शानदार और खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। शादी के एक महीने बाद भी ये जोड़ा उस दिन की यादों में खोया हुआ है। 
 

26

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ शादी के बाद के समारोह से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर एक इमोशनल मोमेंट में नजर आ रहे हैं।  एक्ट्रेस ने रणवीर को अपनी बाहों में भरा हुआ है। 
 

36

 अगली पिक रणबीर और आलिया की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है । शायद ये आलिया के घर की तस्वीर है। घर पर उनकी शादी के बाद एक साथ पार्टी के दौरान की ये पिक है। 

46

वहीं इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर में, इस सुंदर कपल को पार्टी में आनंद लेते हुए एक बेखौफ हंसी के साथ देखा जा सकता है। रणवीर इसमें हैंडसम हंक दिख रहे हैं तो आलिया हमेसा की तरह किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहीं हैं। 

56

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फंतासी ड्रामा ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अभिनीत यह फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

66

इसके अलावा, आलिया रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी काम कर रही हैं। उन्हें फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ भी काम किया गया है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos