सिनेमाघर खुलते ही ये बड़ी फिल्में है रिलीज को तैयार, अब होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें डिटेल

Published : Sep 26, 2021, 07:37 PM ISTUpdated : Sep 26, 2021, 07:43 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । कोरोनासंकट से देश उबर रहा है। केंद्र सहित राज्य सरकारों ने शहरों को अनलॉक कर दिया है।  स्थितयांधीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। देश में अधिकतर स्थानों पर स्कूल बी खुल गए हैं। वहीं सिनेमाघरों को भी अधिकतम क्षमता के साथ खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। 

PREV
17
सिनेमाघर खुलते ही ये बड़ी फिल्में है रिलीज को तैयार, अब होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें डिटेल

महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसके बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्मों की रिलीज डेट तय कर दी है।   तड़प (Tadap), हीरोपंती 2 (Heropanti 2), बंटी और बबली 2 सहित कई फिल्में जल्द सिनमाघरों के पर्दे पर प्रदर्शित होंगी। 
 

27

सूर्यवंशी
इस कड़ी में सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी के दिवाली पर रिलीज होने की जानकारी दी है। वहीं अब यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियाडवाला ने अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज डेट  अनाउंस कर दी है।
 

37

तड़प
सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी तड़प फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। उनकी कोएक्ट्रेस तारा सुतारिया होंगी।  ये फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 
 

47

बंटी और बबली 2
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी अभिनीत  फिल्म बंटी और बबली- 2  19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से दो सीनियर स्टार सालों बाद दर्शकों से मुखातिब होंगे। इस मूवी का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।

57

पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की एक और फिल्म अगले साल रिलीज होगी। बड़े बजट फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  इस मूवी से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने  जा रही हैं। 
 

67

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस जैसे  बड़े कलाकारों की  फिल्म बच्चन पांडे कंपलीट हो गई है। ये फिल्म अगले साल  4 मार्च 2022 को रिलीज की जा सकती है। 
 

77

हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार होता है, उनकी डेब्यू फिल्म हीरोपंती का सीक्वल अगले साल रिलीज होगा। इस फिल्म का पोस्टर देखने से जेम्सबांड की तस्वीर आंखों के सामने उभरती है।  ये फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories