FAKE CHECK: राहुल गांधी ने श्रीलंका को बताया असम, तस्वीर की सच्चाई देख उड़ा कांग्रेस का मजाक

Published : Mar 20, 2021, 05:45 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 05:53 PM IST

फेक चेक डेस्क.  असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी काफी रैलियां कर रहे हैं।साथ ही चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने इसमें मौजूद एक गलती के चलते कांग्रेस नेता और पार्टी को जमकर ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। दरअसल तस्वीर में गांधी श्रीलंका की एक तस्वीर को असम बताकर शेयर कर बैठे। उन्होंने असम में 19 मार्च को अपनी रैली के लिए ये फोटो साझा की थी। फेक चेक में आइए जानते हैं श्रीलंका को असम बताने वाली उस तस्वीर की पूरी सच्चाई?

PREV
16
FAKE CHECK: राहुल गांधी ने श्रीलंका को बताया असम, तस्वीर की सच्चाई देख उड़ा कांग्रेस का मजाक

बता दें कि असम में चुनावी हलचल चल रही है। एक तरफ जहां राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित किया, वहीं पीएम मोदी भी असम दौरे पर पहुंचे। वह यहां डिब्रुगढ़ में एक चुनावी रैली कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी की चाय की बागानों की तस्वीर पार्टी द्वारा फेक दावे के साथ वायरल की गई।

26

वायरल पोस्ट क्या है?

 

रहुल गांधी ने असम के विभिन्न क्षेत्रों में 19 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की जिसमें वह असम के चाय बागानों में खुद को दर्शा रहे थे।

36

फेक चेक

 

इस तस्वीर को देख लोगों ने उसकी सत्यता जानने की कोशिश की तो पाया कि जिस जगह को राहुल गांधी असम बता रहे हैं वो श्रीलंका के चाय बागान और फैक्ट्रियों की है। Shuttur stock पर ये फोटो मौजूद है इसे ही एडिट करके राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने असम बता दिया।

46

तस्वीर में मौजूद पीछे की दृश्यों को देख राहुल गांधी द्वारा शेयर तस्वीर से मिलाने पर हमने इसकी जांच की। सोशल मीडिया पर कई जगह ये तस्वीर श्रीलंका के नाम से ही मौजूद है। गूगल पर भी तस्वीर से जुड़ी जानकारी में श्रीलंका का नाम ही मिलता है। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने श्रीलंका के चाय बागानों की तस्वीर को असम बताकार शेयर किया।

56

PM मोदी ने इस हरकत को बताया असम का अपमान

 

कांग्रेस पार्टी के श्रीलंका की तस्वीर को साझा कर असम बताने के दावे पर पीएम मोदी ने भी चुनावी रैली में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी पर हरियाली से ढके खूबसूरत असम का अपमान बताया। उन्होंने लिखा असम के नाम श्रीलंका-ताइवान की फोटो शेयर करना खूबसूरत असम के साथ यह अपमान नहीं तो क्या है?

66

ये निकला नतीजा

 

इस तरह फेक चेक पड़ताल में राहुल गांधी की इस वायरल तस्वीर की सच्चाई सामने आ जाती है। जिसे वह असम कह रहे थे वो श्रीलंका के चाय बागानों का नजारा है। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं इसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल और असम शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव प्रचार में जुटी है। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता भी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

 

Recommended Stories