Fact Check: तिरुपति मंदिर में चढ़ता है 12 करोड़ की इस गाय का दूध, देती है 100 ली. दूध; जानें सच

नई दिल्ली. सोशल मीडिया मीडिया से जहां एक ओर हमें अपनी बात रखने की आजादी मिल गई है, तो वहीं, दूसरी ओर आजकल काफी भ्रामक जानकारियां भी देखने को मिलता हैं। कई बार तो हम इन्हें सच मान लेते हैं, तो कभी कभार शेयर भी कर देते हैं। आप के द्वारा शेयर की गई जानकारी को दूसरा सच मान लेता है। धीरे धीरे भ्रामक जानकारी सच का रूप ले लेती है। ऐसा ही आजकल सोशल मीडिया पर एक गाय की फोटो काफी शेयर की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह गाय पुंगनूर नस्ल की है। इसी गाय का दूध तिरुपति मंदिर में चढ़ाया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2020 7:28 AM IST / Updated: Feb 14 2020, 03:57 PM IST

15
Fact Check: तिरुपति मंदिर में चढ़ता है 12 करोड़ की इस गाय का दूध, देती है 100 ली. दूध; जानें सच
क्या है मामला? : सोशल मीडिया पर एक गाय की फोटो वायरल हो रही है। इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह गाय पुंगनूर नस्ल की है। इस गाय की कीमत 12 करोड़ रुपए है।
25
दावा है कि यह हर रोज 100 लीटर दूध देती है। केवल इसी गाय का दूध तिरुपति मंदिर में चढ़ाया जाता है। इसे देखना काफी शुभ माना जाता है। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि और लोग इसके दर्शन कर सकें।
35
तो क्या है सच्चाई?: इस गाय के बारे में जानने के लिए जब हमने सर्च किया तो पता चला कि इसके बारे में फैलाई जा रहीं ज्यादातर जानकारियां गलत हैं। यह दावा सच है कि यह गाय पुंगनूर नस्ल की है। यह गाय आंध्रप्रदेश के चित्तूर में पाई जाती है और यह नस्ल विलुप्त होती जा रही है।
45
100ली नहीं को कितना दूध देती है गाय? : इस नस्ल की गाय 3 से 4 किलो दूध देती है। इसकी कीमत के बारे में जब हमने जानकारी ली तो पता चला कि इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए नहीं बल्कि अधिकतम 1 लाख रुपए तक है।
55
क्या तिरुपति में सिर्फ इसी गाय का दूध चढ़ता है? : तिरुपति मंदिर में सिर्फ पुंगनूर गाय का दूध चढ़ाया जाता है, यह दावा भी गलत है। मंदिर प्रशासन इस बारे में पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दे चुका है कि भगवान को गाय का दूध चढ़ाया जाता है, फिर वह किसी भी नस्ल की गाय का दूध हो। यानी इस पोस्ट में जो भी दावे किए गए वे गलत हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos