Fact Check: IPL2020 जीतने के बाद क्या बुर्ज खलीफा पर दिखी रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें वायरल फोटो का सच

फैक्ट चेक डेस्क : आईपीएल 2020 (IPL2020) का खिताब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जीता। कोरोना के चलते इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन यूएई में हुआ था। ऐसे में दुबई में रोहित की कप्तानी वाली टीम की जीत के बाद हर जगह उनके नाम के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा रहा है कि जीत के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तस्वीर बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई। दावा किया जा रहा है कि रोहित पहले क्रिकेटर हैं जिनकी तस्वीर बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई है। आइए जानते है वायरल फोटो का सच।

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2020 6:19 AM IST / Updated: Nov 14 2020, 01:02 PM IST

19
Fact Check: IPL2020 जीतने के बाद क्या बुर्ज खलीफा पर दिखी रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें वायरल फोटो का सच

10 नवंबर को मुंबई इंडियंस (MI) ने 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में दिल्ली की कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार टूर्नामेंट जीता।

29

मुंबई की जीत के बाद से सोशल मीडिया पर एक इमेज पोस्ट की गई, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की फोटो दुबई की सबसे मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई दे रही है।

39

वायरल पोस्ट : इस तस्वीर को पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा ये सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेटर और महात्मा गांधी और शाहरुख खान के बाद तीसरे भारतीय हैं।

49

फोटो को शेयर कर कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की जीत के जश्न में बुर्ज खलीफा को ब्लू और गोल्डन रंग से सजाया गया और पूरी इमारत पर मुंबई इंडियंस की फोटो और टीम का नाम दिखाया गया।

59

फेसबुक से लेकर ट्विटर तक ये फोटो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन इस फोटो का सच क्या है, आइए जानते हैं।

69

फैक्ट चेक- रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमने पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। वास्तव में ये तस्वीर अप्रैल 2016 की है। जब 8 वें विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस पर बुर्ज खलीफा को नीले रंग से सजाया गया था।

79

मुंबई इंडियंस ने भी बुर्ज खलीफा पर रोहित की तस्वीर का पोस्ट शेयर नहीं किया है। हालांकि मैच के तुरंत बाद एमआई के ट्विटर अकाउंट ने बुर्ज खलीफा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मुंबई इंडियंस का लोगो दिखाया गया है। ट्वीट में फोटो को त्रिवेंद्रम स्थित ग्राफिक्स डिजाइनर अमिथ एस हरि को श्रेय दिया गया है। ये फोटो भी एक एडिटेड तस्वीर ही है।

89

ये निकला नतीजा- सभी साइट्स पर वायरल हो रही फोटो की जांच करने पर हमने पाया कि ये तस्वीर सही नहीं है। इसको एडिट करके वायरल किया जा रहा है।

99

बता दें कि बुर्ज खलीफा पर अब तक सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो और फिल्म एक्टर शाहरुख का नाम दिखाया गया है। उनके बाद और किसी भारतीय की तस्वीर यहां नहीं दिखाई गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos