मरूंगा या मारूंगा..देश के इन तालिबानियों का क्या किया जाए...जानें क्या है इस वीडियो का सच

नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान एक बार फिर से चर्चा में है। सबसे ज्यादा उसकी क्रूरता की कहानियों और आपबीती बताई जा रही है। तालिबान की पहचान उसकी क्रूरता की वजह से ही है। तालिबान के नाम पर कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि देश के अंदर पैदा हो रहे तालिबानियों का क्या किया जाए। जानें क्या है वीडियो का सच...?
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2021 11:55 AM IST / Updated: Sep 04 2021, 05:32 PM IST

15
मरूंगा या मारूंगा..देश के इन तालिबानियों का क्या किया जाए...जानें क्या है इस वीडियो का सच

वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि बिजली कंपनी के एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि धमकी देने वाला शख्स मुस्लिम है। कथित रूप से उसे तालिबानी कहा जा रहा है। 

25

वायरल वीडियो का सच क्या है?
वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये भारत का नहीं है। वीडियो कराची का है। वो भी एक साल पुराना। वीडियो का सच जानने के लिए इससे कुछ स्क्रिन शॉट लिए गए और उसे गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया गया। इसके बाद वीडियो से जुड़े कुछ लिंक मिले। 

35

एक ट्विटर लिंक मिला जो कराची की बिजली सप्लाई कंपनी के-इलेक्ट्रिक लिमिटेड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का था। उसपर 27 जुलाई 2020 को ये वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो के जरिए बताया गया था कि बिजली चोर को कैसे रंगे हाथों पकड़ा गया। 
 

45

एक और लिंक पाकिस्तान में आर्मी न्यूज चैनल के आधिकारिक फेसबुक पेज का मिला। जहां 28 अगस्त 2020 को ये वीडियो अपलोड किया गया था। 

55

निष्कर्ष   
वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये भारत का नहीं बल्कि कराची का है। वह भी एक साल पुराना। तब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा भी नहीं किया था। यानी वायरल वीडियो फेक है।  

ये भी पढ़ें...

1- इस बच्चे से मिलने के लिए आते हैं भूत, मां को भी नहीं पता था, लेकिन CCTV फुटेज देखा तो उड़ गए होश

2- कैंची होने के बावजूद पाकिस्तानी मंत्री ने घटिया तरीके से काटा रिबन, मजाक उड़ा तो बताई पूरी कहानी

3- PAK ने कैद किया था तो US ने छुड़वाया...20 साल बाद देश लौटे अफगानिस्तान के न्यू चीफ मुल्ला बरादर की कहानी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos