Fact Check: कन्नड़ एक्टर की मौत पर लोगों ने सुपरस्टार चिरंजीवी को दे डाली श्रद्धांजलि, ब्लंडर से मचा बवाल

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के साथ ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद बुरा आया है। एक के बाद एक अभिनेता के निधन की खबरें आ रही हैं। ऐसे ही 7 जून को कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा दिल का दौरा पड़ने हुई मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग चिंरजीवी शब्द सुनते ही परेशान हो गए। यह खबर आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई और कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर चिरंजीवी को श्रद्धांजलि दी। इसी के चलते कुछ लोग एक बड़ी गलती भी कर बैठे। अधिकतर लोगों ने चिंरजीवी सुन तेलुगू सुपरस्टार को समझा और धड़ाधड़ श्रद्धांजली की पोस्ट वायरल होने लगीं। नाम एक से होने पर कई बार लोग भयंकर गलती कर बैठे जिसके कारण सोशल मीडिया फेक खबरों और पोस्ट से पट गया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2020 9:33 AM IST / Updated: Jun 09 2020, 03:10 PM IST

16
Fact Check: कन्नड़ एक्टर की मौत पर लोगों ने सुपरस्टार चिरंजीवी को दे डाली श्रद्धांजलि, ब्लंडर से मचा बवाल

लोगों ने चिरंजीवी सारजा के निधन का जिक्र करते हुए या दुख व्यक्त करते हुए तेलुगू सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी की फोटो पोस्ट कर दी। 

26

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फेसबुक ट्विटर सभी जगह तेलुगू अभिनेता को श्रद्धाजली देती फोटो वायरल हो रही थीं। लोगों ने जानकारी सही दी थी लेकिन तस्वीर में वो गलती कर बैठे। ये फोटो बीते तीन दिनों से जमकर वायरल है।
 

36

यह गलती पत्रकार और लेखिका शोभा डे से भी हुई। उन्होंने चिरंजीवी सारजा को श्रद्धांजलि देते हुए तेलुगु एक्टर चिरंजीवी की फोटो ट्वीट कर दी। हालांकि, लोगों के टोकने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया। शोभा डे के ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गलती पर शोभा डे को ट्रोल भी किया जा रहा है।

46

कौन थे चिरंजीवी सारजा

 

चिरंजीवी सारजा ने साल 2009 में कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था। वह लगभग 22 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उनका परिवार भी दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ा है। सारजा दक्षिण भारतीय स्टार अर्जुन सारजा के भतीजे और कन्नड़ एक्टर ध्रुव सारजा के भाई थे। चिरंजीवी का देहांत बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ।

56

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी

 

चिरंजीवी तेलुगू सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं। चिरंजीवी की फिल्म इंद्रा पूरे भारत में काफी हिट फिल्म रही है।  चिरंजीवी राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में चिरंजीवी केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद भी संभाल चुके हैं। चिरंजीवी को साल 2006 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। अभिनेता राम चरन इन्हीं के बेटे हैं। 

66

ये निकला नतीजा 

 

एक जैसे नाम होने पर लोगों से भूल हुई और वो तेलुगू अभिनेता के गुजर जाने का दुख मनाने लगे। हालांकि बाद में लोगों को मालूम हुआ तो बहुत से लोगों ने अपनी पोस्ट डीलिट कर दीं।  तेलुगू अभिनेता की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है एक जैसे नाम से उनके फैंस कन्फयूज हो गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos