तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी
चिरंजीवी तेलुगू सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं। चिरंजीवी की फिल्म इंद्रा पूरे भारत में काफी हिट फिल्म रही है। चिरंजीवी राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में चिरंजीवी केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद भी संभाल चुके हैं। चिरंजीवी को साल 2006 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। अभिनेता राम चरन इन्हीं के बेटे हैं।