पानी में डूब बच्चे को बचाकर ले जाती मां का संघर्ष देख पिघले लोग, क्या बिहार बाढ़ की है ये मार्मिक तस्वीर ?

फैक्ट चेक डेस्क.  मुंबई, बिहार, असम जैसे क्षेत्रों में भीषण बाढ़ आई हुई है। बाढ़ की सैकड़ों दर्दनाक तस्वीरें शेयर हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें एक महिला को एक घायल लड़के को गोद में उठा कर कमर तक के पानी में चलते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में बिहार में ली गई है।  फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि, आखिर इस तस्वीर का सच क्या है?

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2020 9:54 AM IST / Updated: Aug 10 2020, 03:31 PM IST

15
पानी में डूब बच्चे को बचाकर ले जाती मां का संघर्ष देख पिघले लोग, क्या बिहार बाढ़ की है ये मार्मिक तस्वीर ?

बाढ़ की ये तस्वीर काफी दिनों से लगातर शेयर की जा रही है लोग बाढ़ में बच्चों को गोद उठाती मां के संघर्ष को सलाम भी कर रहे हैं।  

25

क्या है वायरल पोस्ट में?

 

वायरल पोस्ट में एक महिला को एक घायल लड़के को गोद में उठा कर कमर तक के पानी में चलते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है “* # सहनशीलता पत्थर सी, और दिल मोम सा …ना जाने किस मिट्टी की बनी होती है माँ …! माँ * !! बिहार में बाढ़ की एक मार्मिक छवि। ” 

35

फैक्ट चेक

 

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें 26 सितंबर, 2011 को पब्लिश्ड हिंदुस्तान टाइम्स की एक गैलरी में यह तस्वीर मिली। तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, यह तस्वीर ओडिशा के जाजपुर की है।
 

45

हमें यह तस्वीर 26 सितंबर, 2011 को nydailynews.com द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी मिली। कैप्शन के अनुसार, तस्वीर ओडिशा के जाजपुर की है और इसे एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के फोटोजर्नलिस्ट बिस्वरंजन राउत ने खींचा था।
 

55

ये निकला नतीजा

पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह तस्वीर हाल में बिहार में आयी बाढ़ की नहीं है। असल में यह तस्वीर 2011 में ओडिशा में आई बाढ़ के दौरान की है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos