'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा'...ऋषि कपूर के आखिरी वीडियो का सच, फैलाया गया एक झूठ

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का हाल में निधन हो गया है। 30 अप्रैल गुरूवार को अभिनेता ने सुबह 8.45 पर आखिरी सांस ली। उन्हें कैंसर था जिससे लड़कर वो जिंदगी की जंग हार गए। कर्ज, बॉबी, प्रेम रोग चांदनी, दीवाना जैसी सैकड़ों फिल्मों में कमाल का अभिनय करने वाले अभिनेती के निधन के बाद पूरे देश में शोक पसर गया। श्रद्धांजली देने को लोगों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी यादों से जुड़ी बातें शेयर कर नमन करने लगा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें अस्पताल में एक लड़का उनके सामने गाना गा रहा है। 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' गीत गाकर वो उनसे आशीर्वाद लेता है। लोगों ने दावा किया कि ये उनको आखिरी वक्त का वीडियो है जब वो अस्पताल में भर्ती थे। पर वीडियो की सच्चाई अब सामने आ गई है।
 

आइए हम आपको फैक्ट चेकिंग में बताते हैं कि ऋषि कपूर का ये वीडियो आखिर कब और कहां का है? इस वीडियो में मौजूद लड़के को लेकर भी काफी जानकारी मिली हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 1, 2020 9:06 AM IST / Updated: May 01 2020, 02:50 PM IST

18
'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा'...ऋषि कपूर के आखिरी वीडियो का सच, फैलाया गया एक झूठ

इस वीडियो में एक लड़का उनके सामने उनकी फिल्म दीवाना का एक गीत गाकर उन्हें थोड़ी राहत देने की कोशिश करता दिख रहा है। वो गाता है तेरे दर्द से दिल आबाद रहा....और गाना खत्म होने पर ऋषि जी उसे आशिर्वाद के साथ जीवन में सफल होने की दुआएं देते हैं। सोशल मीडिया के दावों के मुताबिक निधन के कुछ वक्त पहले का ये वीडियो देख हर कोई रो पड़ा। 

28

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

कांग्रेस की नेता नग़मा ने ऋषि कपूर का एक वीडियो शेयर किया और दावा किया ‘पिछली रात की क्लिप, रिलायंस फ़ाउन्डेशन हॉस्पिटल, मुंबई में डॉक्टर्स के साथ।”

38

क्या दावा किया गया?

 

इस क्लिप ने कई मीडिया रिपोर्ट्स में जगह पायी। सभी बड़ी समाचार बेवसाइट्स ने इस वीडियो को ऋषि कपूर की मौत से ठीक पहले बनाए गए वीडियो के रूप में दिखाया। सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोग इसे ऋषि कपूर का आख़िरी वीडियो बताकर शेयर करने लगे। 

 

यही क्लिप कांग्रेस लीडर किशोर उपाध्याय और उदय भानु चिब ने भी शेयर की। दोनों ने ही ये दावा किया कि ऋषि कपूर की मौत के एक रात पहले ये वीडियो बनाया गया था। 

48

इस क्लिप को सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया गया, Social World नाम के फ़ेसबुक पेज से इस वीडियो को 4 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है। आर्टिकल के लिखे जाने तक 12 हज़ार से ज़्यादा बार इसे शेयर किया गया।

58

सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि वीडियो में मौजूद लड़का एक वार्ड बॉय है जो ऋषि कपूरे के साथ अस्पताल में आखिरी वक्त में मौजूद था। वो उन्हें गाना गाकर राहत देने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद अभिनेता ने उसे आशीर्वाद और जीवन की सीख दीं जबकि सच कुछ और है। 

68

अब सच क्या है? 

 

दरअसल वायरल वीडियो ऋषि कपूर की 1992 में रिलीज़ हुई फ़िल्म दीवाना से एक गाना ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा’ गाते हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को फ़रवरी 2020 में बनाया गया था। ये बात एक ट्विटर यूज़र ने साफ़ की, नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में इसके अपलोड होने की तारीख 29 फ़रवरी, 2020 दिखती है।

78

इसे अपलोड करने वाले चैनल का नाम ‘Dk Kumar Sanu’ है। वीडियो में दिखने वाला शख्स यही है। इसी चैनल पर दिखने वाली एक और क्लिप में वो होली पर गाना गाता हुआ दिख रहा है। इस चैनल की कवर पिक्चर में इनकी ऋषि कपूर के साथ तस्वीर देखी जा सकती है।

88

ये निकला नतीजा 

 

वीडियो बनाने वाला लड़का कोई वार्ड बॉय नहीं बल्कि डॉक्टर है और उसने फरवरी में ऋषि जी के साथ ये वीडियो बनाया था। अभिनेता के आखिरी वक्त में वो उनके साथ मौजूद नहीं था। इस तरह गुरूवार को ऋषि कपूर के देहांत के दिन उनके करोड़ों फैंस इस वीडियो के साथ भावुक हो गए। उनकी भावनाएं से छला गया।

 

हर कोई इस वीडियो को ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो कहने लगा जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए। कुछ लोगों ने एक पुराने वीडियो को फर्जी दावों के साथ शेयर किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos