महिलाओं के साथ नेहरू की वायरल तस्वीरों को लेक भी कई फर्जी दावे हुए हैं।
इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री एक महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ काफी भद्दे कमेंट्स और दावे किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर नेहरू की आपत्तिजनक हरकतों को कहकर वायरल की जाती है।
सच क्या है? यह फोटो भी पंडित नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का है। हमें इसकी पुष्टि द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक आर्टिकल से हुई। इस तस्वीर में पूर्व पीएम अपनी बहन को गले लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।