फैक्ट चेक
हमने कीवर्ड्स के साथ न्यूज़ सर्च किया। हमें कई न्यूज़ रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें खादी इंडिया द्वारा फेसमास्क लॉन्च करने की बात कही गई थी। मगर हमें कहीं भी इन मास्क्स के इतनी ऊँची कीमतों पर बेचे जाने की कोई खबर नहीं थी।
एएनआई न्यूज एजेंसी की एक खबर में कहा गया कि “कोरोना वायरस के मद्देनजर, खादी इंडिया ने अनोखा ट्रिपल लेयर्ड मास्क लांच किया है।”
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने खादी द्वारा फेसमास्क के लॉन्च के बारे में ट्वीट भी किया था। यहां भारत सरकार के अधीन खादी द्वारा उत्पादित फेस मास्क्स में और दावे में दिखाए गए फेस मास्क्स में स्पष्ट रूप से अंतर देखा जा सकता है।