दिल्ली हिंसा में पुलिस ने बंद कमरे में महिलाओं को पीटा, किसी ने चुपके से बना दिया वीडियो, लेकिन...

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस वाला महिला को लाठी से पीटता नजर आ रहा है। महिला की गोद में एक बच्चा भी है। लेकिन पुलिस वाला बिना रुके महिला पर लाठियां बरसाता रहा। इस वीडियो में लाठियां भांजते शख्स को दिल्ली पुलिस बताया जा रहा है। इस वीडियो को लबोने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया, जहां से इसे साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा। साथ ही इसे 27 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया। हम बताने जा रहे हैं इस वीडियो का पूरा सच। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2020 10:05 AM IST / Updated: Mar 06 2020, 03:39 PM IST

110
दिल्ली हिंसा में पुलिस ने बंद कमरे में महिलाओं को पीटा, किसी ने चुपके से बना दिया वीडियो, लेकिन...
इस वीडियो को मार्च की शुरुआत से ही फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है।
210
वीडियो के साथ बंगाली भाषा में कैप्शन लिखा गया है। कैप्शन में इस वीडियो को दिल्ली हिंसा से जोड़ दिया गया।
310
इस एक वीडियो को कई लोगों ने इसी कैप्शन के साथ शेयर किया। कैप्शन में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा के दौरान कई महिलाओं को कमरे में बंद किया था।
410
इस दौरान एक महिला को, जिसके हाथ में एक बच्चा भी था, उसे बेरहमी से पीटा।
510
लेकिन आपको बता दें कि ये जानकारी गलत है। जब इस वीडियो की इमेज को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया गया तो कहानी कुछ और ही निकली।
610
ये वीडियो 9 मई 2019 का है। इसे ग्वालियर रेलवे पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड किया गया था।
710
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिलाएं स्टेशन पर भीख मांगती थीं। अब इन्हें पुलिस ने क्यों पीटा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
810
हालांकि, फेक जानकारी के साथ सामने आने के बाद ग्वालियर पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी।
910
आखिर इन महिलाओं को क्यों पीटा गया, इसकी पूरी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
1010
लेकिन ये तय है कि इस वीडियो का दिल्ली हिंसा से कोई लेना देना नहीं है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos