भांजी के साथ नाचते सुशांत का वीडियो जमकर हुआ वायरल, अब ये लड़की बोली मैं SSR की भांजी नहीं हूं, जानिए क्यों?

Published : Aug 19, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 06:39 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. Sushant singh rajput dancing with niece: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने से अधिक हो गए लेकिन अभी तक एक्टर की सुसाइड मिस्ट्री से पर्दा नहीं उठ पाया है। सुशांत के पिता ने ऐक्टर रिया पर सुशांत की मौत का आरोप लगाते हुए FIR लिखवाई। इसके बाद सुशांत की पार्टनर रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर कहा कि सुशांत और उनके परिवार के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे और वो डिप्रेशन में थे। इसके बाद से परिवारवालों ने सुशांत के साथ कई वीडियो जारी करते हुए पोस्ट लिखा कि सुशांत अपनी पूरी फ़ैमिली से काफ़ी नज़दीक थे। कई मीडियाकर्मियों ने ऐसे वीडियोज़ ट्वीट किये। ये वीडियोज़ प्राइम टाइम का हिस्सा भी बने।   अब मीडिया के शेयर किए गए एक वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं। एंकर अंजना ओम कश्यप ने 17 अगस्त को एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “मामू-भांजी की मस्ती। परिवार का प्यार! सुशांत अपनी सबसे बड़ी बहन रानी की बेटी मल्लिका सिंह के साथ नाचते गाते।”   अब सोशल मीडिया पर वीडियो में मौजूद लड़की ने खबरों को खारिज किया है। आइए जानते हैं कि पीली कुर्ती में सुशांत के साथ थिरकती ये लड़की कौन है?  

PREV
16
भांजी के साथ नाचते सुशांत का वीडियो जमकर हुआ वायरल, अब ये लड़की बोली मैं SSR की भांजी नहीं हूं, जानिए क्यों?

 ये वीडियो मीडिया आउटलेट्स का एक प्रमुख खबर बना रहा है। लगभग सभी नामचीनी साइटस और चैनल्स ने इस इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत का फैमिली वीडियो बताया। 

26

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

मीडिया ने कहा,  सुशांत अपनी भांजी मल्लिका से साथ मस्ती कर रहे हैं। मामा-भांजी की जोड़ी साथ में डांस का मजा भी ले रही है। इन वीडियो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि परिवार के साथ सुशांत के कैसे रिश्ते थे। क्योंकि रिया लगातार सुशांत के परिवार के साथ संबंध खराब होने की बात कह रही हैं।”

36

क्या दावा किया जा रहा है?

 

दावा है कि ये वीडियो सुशांत का भांजी के साथ डांस वाला वीडियो है। यूट्यूब, फेसबुक पर भी ये वीडियो सेम दावे के साथ वायरल है। न्यूज़ नेशन ने लिखा है, “एक नए वीडियो में सुशांत अपनी भांजी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस तरह के वीडियो में सुशांत की मस्‍ती भरे अंदाज देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि सुशांत कभी डिप्रेशन में रहे होंगे।”

46

फैक्ट टेक 

 

असल में वीडियो में सुशांत के साथ डांस करती दिख रही महिला उनकी भांजी नहीं बल्कि एक पंजाबी कोरियोग्राफ़र मनप्रीत तूर हैं। मनप्रीत ने ये वीडियो 18 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है, “हम उन सभी खबरों पर विश्वास नहीं कर सकते जो हम न्यूज़ पेपर में पढ़ते हैं।” मनप्रीत कहना चाह रही हैं कि मीडिया उनको सुशांत की भांजी बता रहा है जबकि वो उनकी प्रोफेशनल कोरियोग्राफर रही हैं।
 

56

मनप्रीत ने 2017 में सुशांत की एक फ़िल्म राबता के लिए एक गाने में बतौर कोरियोग्राफ़र काम किया था। मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के साथ ये फ़ोटो 4 जून, 2017 को अपलोड की थी। जिसमें दोनों वही ड्रेस पहने हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा 7 जून, 2017 को मनप्रीत ने राबता का वो गाना भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था जिसमें सुशांत और वो उसी ड्रेस में नज़र आ रही हैं।
 

66

ये निकला नतीजा 

 

वायरल वीडियो में सुशांत अपनी भांजी के साथ डांस नहीं कर रहे हैं बल्कि वो उनकी कोरियोग्राफर रही हैं। मनप्रीत तूर ने खुद मीडिया रिपोर्ट्स का का खारिज करते हुए इन खबरों का झूठा बताया है। हालांकि सुशांत की बहन लगातार अपने भाई को इंसाफ दिलवाने मीडिया में बनी हुई है। 
 

Recommended Stories