चुनाव से पहले केजरीवाल की मानव तस्कर के साथ फोटो वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक महिला के साथ दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि फोटो में जो महिला है वो मानव तस्कर है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले पांच साल से फरार चल रही थी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2020 10:12 AM IST / Updated: Jun 07 2020, 11:43 AM IST

17
चुनाव से पहले केजरीवाल की मानव तस्कर के साथ फोटो वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई?

क्या है दावा: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है, ''केजरीवाल के साथ बैठी महिला हैं प्रभा मिंज, झारखंड से छोटी छोटी बच्चियों को लाकर दिल्ली में बेचती थी !कल दिल्ली पुलिस की ATS ने गिरफ्तार किया हैं ! धूर्त केजरी हटाओ दिल्ली बचाओ!''

27
इस फोटो को काफी वायरल किया जा रहा है।
37
कब की है फोटो: जब Asianetnews hindi ने इस फोटो को गूगल पर सर्च किया तो पता चला है कि 2017 की है। यह फोटो पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है। आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने भी इस फोटो को शेयर किया था।
47
उन्होंने इसे सितंबर 2018 में शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, केजरीवाल और लड़कियां बेचने वाली प्रभा मिंज का सच। फोटो इत्तेफाक नहीं। यह मानव तस्कर का इवेंट था, एक क्रिस्चियन महिला जो आदिवासियों के नाम पर संस्था चलाती हैं। झारखंड की लड़कियों को बेचने का धंधा करने वाली संस्था - मुख्य अतिथि -केजरीवाल।''
57
कौन है महिला: फोटो में दिख रही महिला प्रभा मिंज ही है। मिंज को पुलिस ने सितंबर 2018 में पंजाबी बाग से गिरफ्तार किया था। इसी के बाद यह फोटो वायरल हुई थी। पुलिस ने बताया था कि यह महिला मानव तस्कर सरगना है और पिछले पांच साल से फरार चल रही है। महिला पर आरोप है कि यह एनजीओ चलाती है और इसी की आड़ में एक प्लेसमेंट एजेंसी।
67
इसके जरिए वह युवतियों को झारखंड में नौकरी का लालच देती है। वह उन्हें दिल्ली बुलाकर मानव तस्करी के रैकेट के जरिए बेच देती थी।
77
क्या है फोटो की सच्चाई? कपिल मिश्रा ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें उन्होंने एक पोस्टर भी डाला था। इसमें लिखा था कि यह 2017 का क्रिसमस कार्यक्रम है और इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं। केजरीवाल की महिला के साथ फोटो में यही पोस्टर दिख रहा है। इससे यह साफ होता है कि केजरीवाल की महिला के साथ ये फोटो सही है। हालांकि, ये दावा गलत है कि इसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos