अफगान जलेबी से लेकर काबुली पुलाव तक, दुनियाभर में मशहूर है अफगानिस्तान की ये फेमस डिशेज

Published : Sep 16, 2021, 12:21 PM IST

फूड डेस्क : अफगानिस्तान (Afghanistan) में भले ही आज तालिबानियों का कब्जा हो गया है और सभी लोग इस मुल्क को छोड़कर जा रहे हो, लेकिन एक समय था, जब अफगान की ज़मी लोगों से गुलजार हुआ करती थी। यहां की खूबसूरत जगहों से लेकर यहां के फेमस खाने तक का लुत्फ उठाने टूरिस्ट यहां आया करते थे। अफगानिस्तान के खाने का नाम सुनते ही कबाब, पुलाव, मेवे और हींग की खुशबू याद आती है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, अफगान की मशहूर डिशेज (famous food) के बारे में...

PREV
17
अफगान जलेबी से लेकर काबुली पुलाव तक, दुनियाभर में मशहूर है अफगानिस्तान की ये फेमस डिशेज

इसे 'औषक' भी कहा जाता है, यह छुट्टियों, ईद और रमजान जैसे इस्लामी त्योहारों में परोसी जाती  है। इसका स्वाद काफी मसालेदार होता है। दही और पुदीने का स्वाद इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।
 

27

यह एक भरवा पराठे की तरह दिखने वाली डिश होती है। इसे पेराकाई या पोराकी के रूप में भी जाना जाता है। यह अफगानिस्तानी रोटी या तो बेक करके या तलकर तैयार की जाती है और इसमें आलू, कद्दू, दाल और लीक जैसी विभिन्न प्रकार की सामग्री से बनी सब्जी की स्टफिंग होती है।

37

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक अफगान कबाब है जिसे मीट से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए इसे घंटों मैरीनेट किया जाता है और फिर सीक पर लगाकर खुली आग में बारबेक्यू या भुना जाता है। यह पारंपरिक रूप से भेड़ के मांस से बनाया जाता है। हालांकि, चिकन और अन्य मीट से भी इसे बना सकते हैं।

47

अफगानिस्तान में हींग की सबसे ज्यादा खेती होती है। यहां की हींग की महक बहुत ही तेज होती है। भारत में कजाकिस्तान, उजवेकिस्तान और अफगानिस्तान से रॉ हींग आता है। 
 

57

इस पर तो बॉलीवुड में एक गाना भी बना है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यहां पर अफगान जलेबी कितनी फेमस होगी। यह एक प्रसिद्ध अफगान मिठाई है। यह मुख्य रूप से बेसन या सभी प्रकार के आटे से बनाया जाता है और चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है।

67

'काबुली पुलाव' या 'काबली पलाव' अफगानिस्तान में बहुत चाव से खाया जाता है। इस स्वादिष्ट चावल की डिश में कई प्रकार के मसाले, सब्जियां (गाजर सहित), नट्स, और मांस (विशेष रूप से भेड़ का बच्चा) होता है।

77

'काबुली पुलाव' या 'काबली पलाव' अफगानिस्तान में बहुत चाव से खाया जाता है। इस स्वादिष्ट चावल की डिश में कई प्रकार के मसाले, सब्जियां (गाजर सहित), नट्स, और मांस (विशेष रूप से भेड़ का बच्चा) होता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories