मात्र 3 मिनट में मलाई से उठकर पानी में तैरने लगेगा मक्खन, यशोदा मैया से भी एडवांस है माखन निकालने का ये तरीका

Published : Aug 11, 2020, 05:13 PM IST

फ़ूड डेस्क: जन्माष्टमी का त्यौहार पुरे देश में मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण को माखन कितना पसंद है, ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन माखन निकालने में लगने वाला वक्त काफी थका देता है। मलाई को मथते हुए कई बार हाथों में दर्द हो जाता है। आज के समय में किसी के पास इतना वक्त भी नहीं है कि मक्खन को मथने में इतना समय वेस्ट करे। ऐसे में आज हम आपको मात्र तीन मिनट में मलाई से मक्खन अलग करने का तरीका बताने जा रहे हैं। कह सकते हैं कि ये यसोदा मैया के तरीके का एडवांस वर्जन है। तो झटपट मक्खन निकालने के लिए आपको चाहिए...  7 दिन की मलाई 1 लीटर ठंडा पानी थोड़ी सी बर्फ़

PREV
17
मात्र 3 मिनट में मलाई से उठकर पानी में तैरने लगेगा मक्खन, यशोदा मैया से भी एडवांस है माखन निकालने का ये तरीका

मक्खन मलाई से निकलता है। इसके लिए दूध को खौलाने के बाद उसे फ्रिज में रखें। इससे दूध  के ऊपर गाढ़ी छाली जम जाएगी। 

27

अब 7 दिन तक इस छाली को एक बर्तन में जमा कर फ्रिज में ही स्टोर करें। 

37

इक्कठी हो जाने पर इसे बाहर निकालें। अब इस मलाई को मिक्सी जार में डालें। 

47

2 से 3 बार घुमाने के बाद अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और फिर मिक्सी चलाएं। 

57

अब ढक्कन खोलें और उसमें बर्फ का पानी मिलाएं। अब एक बार फिर मिक्सी चलाएं। 

67

आप देखेंगे कि मक्खन छाली से अलग हो गया है। अब इसे हाथों से पानी से अलग कर लें। 
 

77


तो देखा आपने कैसे मात्र तीन मिनट में मक्खन मलाई से अलग हो गया। अब इसे मिश्री के साथ मिलकर कान्हा को भोग लगाएं। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories