फूड डेस्क : आलू बच्चे - बड़े सभी के फेवरेट होते हैं और जब आलू के पराठे की बात हो तो, क्या ही कहना। आलू का पराठा ब्रेकफास्ट, लंच या डीनर कभी भी बनाकर खाया जा सकता है। पर अक्सर आलू का पराठा बेलते समय आलू आटे की लोई से बाहर आ जाता है। जिससे ना सिर्फ पराठों का शेप बिगड़ता है बल्कि आलू भी वेस्ट होता है। पर अब आपको और चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू के पराठे बेलने की सबसे अच्छी ट्रिक, जिससे आपके पारठे परफेक्ट बनेंगे।
सबसे पहले आलू की स्टफिंग बनाने के लिए 4-5 बड़े आलू लें। इसे धोकर नरम होने तक प्रेशर कुकर में उबालें।
29
उबालें आलू को छीलकर मैश कर लें। अब इसमें नमक, चीनी, तिल, सौंफ, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू डालें।
39
इस मिक्चर को अच्छी तरह से मिलाएं। इससे छोटे आकार की बॉल बनाएं और इसे एक तरफ रख दें।
49
अब गूथे हुए के आटे की बॉल बनाएं और छोटी रोटी के आकार का बेल लें।
59
आलू की स्टफिंग को बीच में रखकर इसे फोल्ड कर दें। रोटी के सभी किनारों को अच्छी तरह से सील कर दें।
69
अब एक तेज किनारे वाली कटोरी या चाकू से एक्स्ट्रा आटा निकालें। इसे बराबर करने के लिए इसे धीरे से दबाएं और हल्के हाथ से इसे बेल लें।
79
इस बीच तवे को मीडियम आँच पर गर्म करें, जब तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो इस पर पराठा डालें।
89
पराठे को दोनों तरफ से तेल लगाकर सेंक लें। एक पलटे की मदद से इसे थोड़ा - थोड़ा दबाएं ताकि ये कहीं से भी कच्चा ना रह जाएं।
99
अब आपके आलू के पराठे तैयार हैं। आप चाहें तो इस पर थोड़ा मक्खन या घी लगाएं और दही, रायता या अचार के साथ गरम - गरम परोसें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.