नवरात्र में पड़ रहा है बर्थडे तो बनाएं ये फलाहार केक, झटपट तैयार कर व्रत में भी ले सकते हैं मजा

Published : Oct 22, 2020, 04:21 PM ISTUpdated : Oct 22, 2020, 04:40 PM IST

फूड डेस्क:  नवरात्र चल रहे हैं। भारत में लोग इन नौ दिनों में आस्था के सागर में डुबकी लगाते हैं। मातारानी के स्वागत में कई लोग पूरे नौ दिनों व्रत रखते हैं। कई लोग इस दौरान नॉन-वेज ही नहीं लहसुन-प्याज तक खाना छोड़ देते हैं। ऐसे भी कुछ लोग हैं, जिनका जन्मदिन नवरात्र के दौरान पड़ता है। ऐसे में सेलिब्रेशन तो छोड़िये, उन्हें तो केक तक काटना नसीब नहीं होता। ऐसे में आज हम उन्हीं लोगों की समस्या दूर करने का तरीका लेकर आए हैं। अगर आपका बर्थडे भी नवरात्र या किसी व्रत-त्यौहार में पड़ रहा है, तो आप घर पर ये फलाहार केक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। सबसे मजेदार बात कि आप इसे व्रत में खा भी सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं कैसे बनाया जाता है ये फलाहारी व्रत स्पेशल केक। तो इस स्पेशल केक को बनाने के लिए आपको चाहिए...  1 कटोरी सिंघाड़ा का आटा शक्कर एक कटोरा 1 कप घी 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर 6-7 काजू बादाम  आवश्यकता अनुसार पानी

PREV
18
नवरात्र में पड़ रहा है बर्थडे तो बनाएं ये फलाहार केक, झटपट तैयार कर व्रत में भी ले सकते हैं मजा

इस स्पेशल केक को बनाने के लिए आपको काफी कम इंग्रीडिएंट चाहिए होंगे। सबसे पहले सही मात्रा में सारी सामग्री को बर्तन में निकाल लें। 
 

28

अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। इसमें 1 कप घी डालें और फिर सिंघाड़े का आटा डालें। फ्लेम को मीडियम कर दें और आटे को लगातार चलाते रहे।  

38

थोड़ी देर में आप देखेंगे कि आटे का रंग सुनहरा हो जाएगा। साथ ही इससे काफी सौंधी खुशबू आने लगेगी।  
 

48

अब दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी का घोल बनने के लिए चढ़ा दें। इसे मीडियम फ्लेम पर रखें। एक उबाल आने तक इसे खौलाएं। 

58

जैसे ही चीनी-पानी के घोल में एक उबाल आ जाए, वैसे ही इसे तुरंत सिंघाड़े के आटे में मिला दें। अब आटे को धीरे-धीरे मीडियम फ्लेम पर चलाएं। 
 

68

तैयार मिक्सचर में कुटी हुई इलायची डाल दें।  इस दौरान फ्लेम को मीडियम पर ही रखें और पानी को अच्छे से सूखने दें। 

78

इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहे। जब तक घी किनारे से निकलने ना लगे, तब तक इसे चलाएं। जब कड़ाही के किनारे से घी दिखने लगे तो समझ जाएं कि ये तैयार हो चुका है। अब इसे और 5 से 7 मिनट चलाएं। 

88

तैयार हुए मिश्रण को एक गोल बर्तन में सेट होने के लिए डाल दें। जब ये ठंडा हो जाएगा तो उसे प्लेट में उलट लें। अब इसके ऊपर काजू और बादाम से सजावट कर लें। लीजिये तैयार है आपका नवरात्र में फलाहार केक। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories