फूड डेस्क. आपने दुनिया में कई तरह के फल (fruits) खाए होंगे। इन फलों को खाने के लिए आपने अधिक पैसे भी दिए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खरीदने के लिए आपको सौ बार सोचना होगा। इन फलों की कीमत (most expensive fruits) इतनी अधिक है चाहे आप खुद की एक कार खरीद लें या फिर इन फलों को खरीद लें। मिडिल क्लास फैमली के लिए ये फल खरीदना संभव नहीं है। हम आपको आज कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत सुनकर आफ हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फल।
युबरी खरबूजा
इस फल की गिनती दुनिया के सबसे महंगे फलों में होती है। यह केवल जापान में पाया जाता है। हालांकि इसका उत्पादन कम होता है जिस कारण से यह काफी महंगा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फल की कीमत 10 से 20 लाख रुपए जोड़ा है। बड़ी बात ये है कि इस फल को बिना सूर्य की किरण पड़े पकाया जाता है।
25
पीला अनानास
यह दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इसे केवल इंग्लैंड के 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन' में पैदा किया जाता है जिस कारण से इसका नाम 'लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल' भी है। इस फसल की खास बात ये है कि इसे पक कर तैयार होने में करीब 2 साल का वक्त लगता है। जिस कारण से इसका उत्पादन कम होता है। इसकी कीमत भी लाखों में होती है।
35
स्क्वायर तरबूज
आपने गोल तरबूज को कई बार देखें होंगे लेकिन आपने स्क्वायर तरबूज शायद ही देखा हो। क्योंकि इसका उत्पादन केवल जापान में होता है। इन्हें चौकार डिब्बों में उगाया जाता है जिस कारण से इनका आकार चौकार हो जाता है। एक तरबूज का औसत वजन करीब 5 किलो होता है। वहीं, इसके कीमत की बात करें तो 60 हजार रुपए तक किसकी कीमत होती है।
45
रूबी रोमन अंगूर
यह भी जापानी फल है। इसे अंगूर की सबसे महंगी प्रजाति माना जाता है। अंगूर का एक गुच्छा लाखों रुपए में बिकता है। इसे अमीरों का फल कहा जाता है। यह अंगूर, सामान्य अंगूर से तीन से चार गुना तक बड़ा होता है। इसके एक पीस का वजन करीब 20 से तीस ग्राम होता है। इसका उत्पादन कम मात्रा में होता है जिस कारण से यह महंगा होता है।
55
एग ऑफ द सन
यह फाल आम की एक प्रजाति है। इसे जापान के लोग टाइयो नो टमैगो भी कहते हैं। इसे एग ऑफ द सन के नाम से भी जाता है। एक आम का वजन करीब 350 ग्राम होता है। यह जापान का लोकप्रिय फल है। इसके खरीदने के लिए बोली लगती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को इसकी भी कीमत 2 लाख रुपए तक होती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.