Goa election 2022: समुद्र और चर्च ही नहीं, गोवा की स्पेशलिटी है ये 8 डिश, एक बार जरूर करें ट्राई

Published : Feb 04, 2022, 10:35 AM IST

फूड डेस्क : गोवा का मौज-मस्ती वाला महौल इन दिनों पूरी तरह से चुनावी (Goa election 2022) नजर आ रहा है। यहां 14 फरवरी के विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए मतदान (voting) होगा। वहीं, इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। सभी पार्टियां गोवा में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर-आजमाइश कर रही हैं। गोवा एक ऐसा राज्य है, जो अपनी खूबसूरती, समुद्री दुनिया और चर्च के लिए जाना जाता है, लेकिन एक चीज और है, जो इसे खास बनाती हैं, वो है यहां का स्पेशल गोअन खाना। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, ऐसी ही 8 सुपर टेस्टी और फेमस गोवा की डिश (famous dishes of goa), जिसे आपको 1 बार जरूर ट्राई करना चाहिए...  

PREV
18
Goa election 2022: समुद्र और चर्च ही नहीं, गोवा की स्पेशलिटी है ये 8 डिश, एक बार जरूर करें ट्राई

गोअन फिश करी
गोवा गए लोगों को एक बार गोअन फिश करी का स्वाद लेना चाहिए। यह एक फिश करी है जिसे उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। इस करी में इस्तेमाल की जाने वाली मछली मैकेरल, शार्क मछली, पॉमफ्रेट आदि से अलग होती है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। इस करी को बनाने की प्रक्रिया काफी सरल है। इसे नारियल के दूध और मछली से बनाया जाता है।

28

प्रॉन बलचाओ
प्रॉन बलचाओ दिखने में झींगे के अचार जैसा लगता है। इस स्वादिष्ट व्यंजन में एक अनोखा स्वाद होता है और इसे एक महीने से अधिक समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसे पाव या उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है।

38

फिश रेचीडो
गोवा की एक और फेमस डिश है फिश रेचीडो, पुर्तगाली में "रीचीडो" का मतलब भरवां होता है। यह डिश भी एक मसालेदार रीचीडो पेस्ट और पोमफ्रेट मछली के साथ बनाई जाती है और इसे प्याज के साथ तब तक तला जाता है जब तक कि यह एक सुनहरा भूरा रंग न हो जाए। यह डिश चावल और सलाद के साथ सबसे अच्छी लगती है।

48

चिकन ज़ाकुटी
मछली और छींगा के अलावा यहां पर चिकन की कई वैराइटी भी मिलती है। उन्हीं में से एक है चिकन ज़ाकुटी, या "शकुटी", यह गोअन फूड के सबसे फेमस डिशों में से एक है। यह स्वादिष्ट व्यंजन विभिन्न मसालों सौंफ और खसखस के साथ बनाया जाता है।

58

शार्क अंबोट टिक
शार्क अंबोट टिक एक खट्टी और तीखी करी है जो गोवा के हर घर में काफी आम है। इस डिश को बनाने में छोटी शार्क मछली का उपयोग किया जाता है। यह डिश चावल या गोअन पाव के साथ परोसी जाती है।

68

मुसेल रवा फ्राई
मुसेल रवा फ्राई गोवा के लोगों का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। इसमें मुसेल को रवा बैटर में डीप फ्राई किया गया, यह कुरकुरे ऐपेटाइजर को अल्कोहल के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद टमैटो कैचप या हरी चटनी के साथ सबसे अच्छा लगता है। 

78

सन्ना
सन्ना गोवा की पसंदीदा डिश है। यह एक स्वादिष्ट और मीठी नारियल की मिठाई है, जिसे चावल से बनाया जाता है और स्टीम किया जाता है।

88

बेबिनका
बेबिनका गोवा की एक और फेमस डेसर्ट है। यह एक केक है जो नारियल के दूध, चीनी, अंडे और आटे के साथ बनाया जाता है। इसमें केवल रेगुलर चीनी नहीं, बल्कि कारमेलाइज्ड चीनी डाली जाती है, जो मिठाई को एक अलग स्वाद देती है।

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: चुनावी महौल के बीच लेना चाहते है चटपटे जायकों का स्वाद, तो जरूर ट्राई करें ये फेमस डिश

गोवा चुनाव : केजरीवाल ने बीजेपी से मांगा 15 सालों का हिसाब, कहा- सत्ता में रहते घोटालों के अलावा और क्या किया

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories