Health tips: क्या आप भी अंडे के साथ खाते है ये 7 चीजें, तो हो जाए सावधान ! हेल्थ के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Published : Jun 02, 2022, 06:30 AM IST

फूड डेस्क : अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे।' लेकिन अंडे (egg) खाने का सही तरीका, इसे किस चीज के साथ खाना चाहिए, किसके साथ नहीं खाना चाहिए? यह शायद आपको किसी ने नहीं बताया होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी 7 चीजें जिसे अंडे के साथ खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आप इसे खाने से बचें और अगर इसका सेवन कर रहे हैं तो इसे आज से ही बंद कर दें, नहीं तो आगे जाकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है...

PREV
17
Health tips: क्या आप भी अंडे के साथ खाते है ये 7 चीजें, तो हो जाए सावधान ! हेल्थ के लिए हो सकता है नुकसानदायक

मछली 
अंडे और मछली का कॉन्बिनेशन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खासकर उबले हुए अंडे के साथ मछली नहीं खानी चाहिए इससे स्किन एलर्जी की संभावना बढ़ सकती है।

27

पनीर 
अंडा और पनीर दोनों ही प्रोटीन के सोर्स होते हैं। लेकिन एक ही समय पर अंडा और पनीर दोनों खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, क्योंकि प्रोटीन को पचाने में ज्यादा समय लगता है।

37

केला 
अंडे के साथ या अंडा खाने के बाद कभी भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कब्ज, गैस और इंटेस्टाइन इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है।

47

नींबू 
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग उबले अंडे, आमलेट या अंडे की किसी डिश में नींबू निचोड़ कर खाते हैं। लेकिन अंडे के साथ नींबू का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
 

57

चीनी
अगर आपको अंडे से बने मीठी फ्रेंच टोस्ट खाना पसंद है, तो आपको बता दें ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, चीनी और अंडे से निकलने वाला अमीनो एसिड मानव शरीर के लिए टॉक्सिक हो सकता है और आपके शरीर में खून के थक्के बना सकता है।

67

चाय
नाश्ते के वक्त अक्सर लोग चाय के साथ अंडों का सेवन करते है। लेकिन चाय के साथ अंडों का कॉबिनेशन पेट संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है। इससे कब्ज, पेट दर्द और बदहजमी की समस्या हो सकती है।
 

77

अंडे के साथ ये चीजें भी करती है नुकसान
अंडे के साथ आपको खरबूजे, पनीर, दूध और इसके उत्पाद, और बींस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। एक साथ ये चीजें आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है।

और पढ़ें: दूध वाली चाय में भूलकर भी ना डालें गुड़, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

वजन कम करने के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये 4 फल, कम होने की जगह बढ़ेगा वेट

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories