फूड डेस्क: होली (Holi 2021) का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, यह कैसे हो सकता है? लगभग सभी के घरों में होली पर बनने वाले पकवानों की लिस्ट बनकर तैयार हो गई होगी। इसमें मीठी-मीठी गुजिया का नाम तो जरूर होगा? गुजिया के अंदर मावा और ड्राय फ्रूट्स मिलाए जाते है, जिससे इसके स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। लेकिन त्योहार के सीजन में शुद्ध मावे की गारंटी कोई नहीं लेता। ऐसे में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करके आप घर पर ही मावा बना सकते हैं। आप सोच रहें होंगे की मावा बनाने के दूध को घंटों पकाना पड़ेगा, तो आपको बता दें कि घंटों में नहीं कुछ मिनटों में ही आप बाजार जैसा मावा बना सकते हैं और बाजार में मिलने वाले जहर से बच सकते है।
घर पर मावा बनाने के लिए आपको 1 कप यानी 200 ग्राम मिल्क पाउडर की जरुरत है। इसके साथ ही 2 टेबल स्पून मक्खन, आधा कप दूध और ¼ कप क्रीम चाहिए।
28
सबसे पहले एक पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए। ध्यान रहे कि हमें बिना नमक वाला सफेद बटर लेना है। मक्खन डालते समय गैस एकदम धीमी रखिए।
38
मक्खन पिघलने के बाद क्रीम डाल दीजिए और इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पका लें।
48
अब इसमें दूध डाल दीजिए और मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए एक साथ मिक्स होने तक पकाएं।
58
इसके बाद इसमें थोडा-थोडा करके मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते जाएं। ध्यान रहे कि हमे इकठ्ठा मिल्क पाउडर नहीं डालना है, नहीं तो इसमें गुठलियां पड़ जाएंगी।
68
2 मिनट बाद आप देखेंगे कि दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगा है। हमें इसे तब तक पकाना है जब तक ये एकसाथ न आ जाए और चिकना न हो जाए।
78
जब मावा पैन से अलग होने लगे और इसके ऊपर शाइनिंग आने लगे, तो समझ जाइए कि मावा लगभग तैयार हो गया है।
88
अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस मावे से आप बढ़िया गुजिया बनाकर घरवालों का खुश कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.