फ़ूड डेस्क: चाइनीज खानों में सोया सॉस का काफी इस्तेमाल किया जाता है। चायनीज के अलावा थाई फ़ूड में भी इसका काफी यूज करते हैं। मार्केट में सोया सॉस अवेलेबल तो होता है लेकिन कई बार डुप्लीकेट सॉस लोग खरीद कर ले आते हैं। ये महंगा भी होता है साथ ही हेल्थ के लिए भी सही नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही मार्केट वाला महंगा सोया सॉस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। बेहद कम पैसों में आप घर पर सोया सॉस बना सकते हैं। 1 ढक्कन सॉस में ही आपके खाने का रंग और जायका बदल जाएगा। तो घर पर महंगा सोया सॉस बनाने के लिए आपको चाहिए... 4 चम्मच चीनी
2 चम्मच सफेद सिरका
आधी चम्मच नमक या स्वाद के अनुसार
1 गिलास पानी
आधी चम्मच अजीनोमोटो
सोया सॉस बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें चार चम्मच चीनी डाल दें।
27
अब मीडियम फ्लेम पर चीनी को गर्म करें। इसे अच्छे से चलाते हुए मेल्ट होने दें। ध्यान रखें कि फ्लेम मीडियन से लो हो, ताकि चीनी जले नहीं।
37
अब तब तक चीनी को पकाएं, जब तक इसका रंग काला ना हो जाए। ब्लैक कलर होने तक चीनी को पकाते रहे।
47
अब इसमें पानी डालें और अगले पांच मिनट तक इसे पकाएं। इस दौरान इसे लगातार चलाते रहे।
57
5 मिनट के बाद इसमें नमक और सिरका मिला दें। इसे स्टिर करते रहे।
67
चलाते हुए पांच मिनट के बाद इसमें अजीनोमोटो डाल दें। इसे अच्छे से बॉईल होने दें।
77
गैस को बंद कर दें और सॉस को ठंडा होने दें। लीजिये तैयार है सोया सॉस। आप इसे एयरटाइट बोतल में स्टोर कर सकते हैं। ये महीनों तक खराब नहीं होगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.