फ़ूड डेस्क: अब बस कुछ ही दिनों में सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इसके बाद हर सोमवार व्रत रखे जाएंगे। व्रत में क्या खाएं, क्या बनाएं, इसकी भारी कन्फ्यूजन रहती है। इस त्योहार हम आपको बताने जा रहे एक ऐसी डिश, जिसे आप अभी से बनाकर स्टोर कर सकती हैं। व्रत वाले दिन इन्हें बस तेज में फ्राई कर दें और एन्जॉय करें। आज हम आपको सिखाएंगे साबूदाने के पापड़ बनाना। इन्हें बनाना काफी आसान है। घर पर जिस तरह से इसे आपको बनाना सिखाएंगे, उसके आगे मार्केट के पापड़ फेल हो जाएंगे। ये काफी क्रिस्पी है और उतना ही टेस्टी भी। साबूदाना पापड़ बनाने के लिए आपको चाहिए... 100 ग्राम साबूदाना
1 1/2 लीटर पानी
1 चम्मच सेंधा नमक(व्रत में खाया जाने वाला नमक)
1 चम्मच शक्कर
जलेबी का रंग
साबूदाना का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को 4 से 5 घंटे के लिए पानी में डालें।
27
अब एक पतीले में पानी खौलाएं और उसमें साबूदाना डालें। इसमें नमक और शक्कर डालें।
37
अब धीमी आंच पर इस मिश्रण को मिलाते रहे।
47
जब साबूदाना मिक्स हो जाए तो ये गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक बाउल में इस मिश्रण को निकालें और इसमें एक चुटकी जलेबी का रंग मिला दें।
57
अब समतल जगह पर प्लास्टिक बिछाएं और उसपर मिश्रण चम्मच से डालकर फैलाएं.
67
इसे गोल-गोल शेप दें और अच्छे से धुप में सुखाएं।
77
अब इन्हें बर्तन में स्टोर करें। व्रत के दिन इन्हें गर्म तेल में फ्राई कर दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.