क्या गर्मियों में जल्दी काले पड़ जाते है केले, इस तरह से 1 हफ्ते तक रहेंगे ताजा

Published : Apr 02, 2021, 02:21 PM IST

फूड डेस्क : केला एक ऐसा फल है जो, बारहों महीने बाजार में मिलता है। खाने के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी कमाल का होता है। लेकिन गर्मी के दिनों में अक्सर केले जल्दी खराब हो जाता है और काले पड़ने लगते है। इस वजह से न चाहते हुए भी हमें उसे फेंकना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे केले आपको खरीदना चाहिए और 1 हफ्ते तक कैसे उन्हें आप ताजा रख सकते हैं...

PREV
18
क्या गर्मियों में जल्दी काले पड़ जाते है केले, इस तरह से 1 हफ्ते तक रहेंगे ताजा

केले में एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही विटामिन, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केले की स्किन ईथिलीन गैस पैदा करती है जो इस जल्दी पकाती है और ये जल्दी हरे से पीले रंग में बदल जाता है, और बाद में काले हो जाते है। 

28

गर्मी के दिनों में अगर इसे सही ढंग से न रखा गया तो कुछ देर में ही ये काला पड़ने लगता है। इस कारण कई लोग लंबे समय तक केले फ्रेश रखने के लिए कच्चे केले खरीदते लेते हैं।

38

हमें हमेशा हमे पीले रंग के केले ही खरीदने चाहिए। हल्के हरे रंग और चित्ते वाले केले खरीदने से हमें बचना चाहिए। हमेशा थोड़े बड़े और लंबे केले खरीदने चाहिए क्योंकि छोटे साइज के केले अंदर से कच्चे होते है।

48

बाजार से केले लाने के बाद सबसे पहले आप पानी में थोड़ा सा सोडा डालकर उसमें कुछ देर के लिए केले छोड़ दीजिए। ये सोडा केले के लिए प्रिजर्वेटिव का काम करता है और केले जल्दी खराब नहीं होते हैं।

58

बता दें कि एथिलिन गैस केले के डंढ़ल से निकलती है, इसलिए अगर आप चाहते हैं कि केले जल्दी न पकें तो इसके ऊपर की डंठल को प्लास्टिक रैप से कवर कर लें या केले को हैंगर में टांगें। इससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे।

68

अक्सर हम फ्रूट बास्केट में सभी फल एक साथ रख देते हैं। ऐसा करने से केले जल्दी खराब हो जाते हैं और दूसरे फलों की ताजगी भी खत्म कर देते है।

78

केले को ताजा रखने के लिए आप विटामिन सी टैबलेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए विटामिन सी की टैबलेट को पानी में घोलकर आप उसमें केले भिगोकर रखें। इसके बाद इसे निकालकर रूम टेम्परेचर पर रख दें।

88

कई बार लोग केले को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। इसे फ्रिज में रख देने से यह ऊपर से काला पड़ने लगता है और अंदर से पिलपिला हो जाता है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories