फूड डेस्क: किचन में आमतौर पर सबसे ज्यादा आलू - प्याज (Potato-onion) इस्तेमाल होते हैं। हर सब्जी में प्याज डाली जाती है और आलू से बनने वाली डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट होती है। इसलिए महिलाएं स्टॉक में आलू - प्याज लेकर इसे स्टोर करके भी रखती है। देखा जाता है कि आलू प्याज को लोग एक ही टोकरी में किचन में या खुली जगह पर रखते है। लेकिन क्या इन्हें एक साथ रखना सही है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आलू - प्याज का स्टोरेज (Potato onion storage) कैसे करना चाहिए।
सबसे पहले आपको बता दें कि आलू - प्याज को कभी भी फ्रिज (Fridge) में नहीं रखना चाहिए। प्याज फ्रिज में रखने से फ्रिज में बदबू भर जाती है, साथ ही ये अन्य सब्जियों को भी खराब कर सकती है। वहीं, आलू में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्रिज में रखने से खराब होने लगता है।
210
आजकल मार्केट में ऐसी टोकरियां होती हैं, जिनमें आलू व प्याज को एक साथ रखा जाता है। हालांकि ऐसा करना सही नहीं होता है। आलू और प्याज को कभी भी साथ नहीं रखना चाहिए।
310
अगर आलूओं और प्याज को एक साथ रखने से आलू तेजी से अंकुरित हो सकते हैं और इसका स्वाद भी खराब हो सकता है। इसके अलावा इन्हें केले और दूसरे फलों के साथ भी नहीं रखना चाहिए।
410
आलू में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन सी, फास्पफोरस, मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कापर, फाइबर, थायमिन आदि कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ तभी मिलता है, जब इसे सही तरह से स्टोर किया जाए।
510
अगर आलूओं को सही तरह से स्टोर नहीं किया जाए तो ये अंकुरित होने लगते हैं। कई बार यह हरे भी हो जाते हैं।
610
आमतौर पर महिलाएं आलूओं को बास्केट में रखकर काउंटरटॉप पर रख देती हैं। लेकिन खुले में आलू को स्टोर नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप उन्हें एक दराज में, एक टोकरी में, पेपर बैग में या बैम्बू वेजिटेबल स्टीमर में रखें। बस ध्यान रखें कि आप उन्हें ऐसी जगह पर रखें, जहां पर अंधेरा हो और हवा आती हो।
710
अक्सर लोग साल भर की प्याज एक साथ लेकर स्टोर कर लेते हैं। लेकिन कई बार प्याज स्टोर करने से आधी से ज्यादा खराब हो जाती है और पूरे घर में बदबू फैल जाती है। ऐसे में प्याज को अच्छी तरह से सुखाएं। इसे ऐसी जगह रखें जहां सूरज की रोशनी और नमी न हो।
810
जब प्याज के तनें पूरी तरह से सूख जाए तो इसकी छटाई करें। उसके बाद प्याज को ऐसी जगह स्टोर करें जहां का तापमान 4 से 10° सेल्सियस या 40 से 50° फैरेनाइट के बीच में हो।
910
इसके बाद प्याज को किसी अंधेरी जगह में फैला कर रखें ताकि इसमें नमी न आ सकें। अगर प्याज को सूखी और अंधेरी जगह पर रखा जाए तो वह लंबे समय तक चल सकते हैं। इसे समय समय पर पलटते भी रहें।
1010
रोज इस्तेमाल होने वाली प्याज को पेपर बैग में रखें और उसके ऊपर छोटे छोटे छेद कर दें। इससे आपकी प्याज ताजी बनीं रहेंगी और सड़ेगी नहीं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.