फूड डेस्क : मकर संक्रांति (makar sankranti 2021) के पर्व का भी हमारे देश में बहुत विशेष महत्व है। 14 जनवरी को आने वाले इस त्योहार की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। घरों और बाजारों में तिल (sesame) गुड़ से बनी कई मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इस दिन तिल के लड्डू खास तौर पर बनाए जाते हैं। ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी कमाल होते हैं। लेकिन इस बार रेगुलर तिल-गुड़ के लड्डू छोड़ आप कुछ अलग भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, संक्रांति पर बनने वाले 7 तरह के लड्डू...
अक्सर आप संक्रांति पर सफेद तिल के लड्डू बनाते होंगे। लेकिन इस बार आप काले तिल के लड्डू ट्राई करें। इसमें कैल्शियम काफी होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी कॉम्प्लैक्स भी प्रचुर मात्रा में होता है। ये तिल ही नहीं बल्कि इसके तेल से बने पदार्थ बेहद फायदेमंद होते हैं।
27
मुरमुरे के लड्डू (Murmure Laddu) या लाई के लड्डू खाने में भी बेहद हल्के और स्वादिष्ट होते हैं। इसे गुड़ के साथ बनाया जाता है। इसके लिए गुड़ की एक तार की चाशनी बनाकर इसमें मुरमुरे डालकर इसके लड्डू बनाए जाते हैं।
37
चना दाल एक बहुत ही हेल्दी दाल है। ज्यादातर इसे स्वादिष्ट स्नैक्स और नमकीन में डाला जाता है, लेकिन हम उससे शानदार लड्डू भी बना सकते हैं। इसके लिए रोस्टेड चना दाल को पिघले गुड़ में डालकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें। सर्दियों में ये बहुत फायदा करते हैं।
47
इस बार संक्रांति पर आप नारियल के लड्डू भी ट्राई कर सकते हैं। नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है। इसके अलावा इसमें मावा या कंडेन्सड मिल्क मिलाकर इसके लड्डू बनाए जाते हैं।
57
संक्रांति पर आप रामदाना या राजगिरा के लड्डू भी बना सकते हैं। ये लड्डू राजगिरा, काजू, किशमिश और पिसी हुई हरी इलायची को पिघला हुआ गुड़ के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। फिर इसके लड्डू बनाए जाते हैं।
67
ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप लोहड़ी या संक्रांति पर ड्राई फ्रूट लड्डू ट्राई कर सकते हैं। इसे बादाम, काजू, अखरोट और सूखे मेवों के साथ गुड़ में डालकर बनाया जाता है।
77
मकर संक्रांति पर स्पेशल सेव के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इसके लिए गुड़ में बेसन के फीके और मोटे सेव मिलाए जाते हैं, फिर इससे लड्डू बांध लिए जाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.