मात्र 30 रु में बनाएं 200 रु किलो वाला हल्दीराम गुलाबजामुन, बस 1 पैकेट बिस्किट से 10 मिनट में होगा तैयार

Published : Aug 04, 2020, 04:08 PM IST

फ़ूड डेस्क: आपने अभी तक कई तरह की मिठाइयां बनानी सीखी है। इनमें गुलाबजामुन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मावा और सूजी से बने गुलाबजामुन तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी बिस्किट से बना गुलाबजामुन खाया है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये बेहद टेस्टी और बनाने में काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक बिस्किट का पैकेट चाहिए। इससे बने गुलाबजामुन मुंह में जीते ही घुल जाते हैं। तो बिस्किट से बने गुलाबजामुन बनाने के लिए आपको चाहिए...  1 पैकेट मैरी बिस्कुट 1/2 कप मिल्क 2 चम्मच नारियल बुरादा 1 चम्मच मिल्क पाउडर 1 पिंच बेकिंग पाउडर फ्राई के लिए तेल चासनी के लिए- 1 कप चीनी 1/2 कप पानी 1 चम्मच इलायची 

PREV
19
मात्र 30 रु में बनाएं 200 रु किलो वाला हल्दीराम गुलाबजामुन, बस 1 पैकेट बिस्किट से 10 मिनट में होगा तैयार

टेस्टी और सॉफ्ट गुलाबजामुन बनाने के लिए यहां आपको मावा या सूजी की जरुरत नहीं है। आप सिर्फ 1 पैकेट मैरी गोल्ड बिस्किट ले आएं। 
 

29

अब इन बिस्किट्स को मिक्सी के जार में डालें। और इसे अच्छे से पीस लें। 
 

39

जब बिस्किट पाउडर बन जाए तो इसमें नारियल का बुरादा मिला दें। 
 

49

अब अगले स्टेप में इस पाउडर में एक चुटकी बेकिंग पाउडर डालें। 

59

धीरे-धीरे इस पाउडर में दूध मिलाना शुरू करें। इससे थोड़ा कड़ा आटा गूंद लें। 

69

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें आटे से बनी छोटी लोइयां डालें। 

79

इन्हें अच्छे से सुनहरा होने पर फ्राई करें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकालें। 

89

अब दूसरे बर्तन में चीनी की चाशनी बनाएं। इसमें तैयार की गई लोइयां डालें। 

99

बस 10 मिनट में तैयार हो जाएंगे बिस्किट से बने टेस्टी गुलाबजामुन। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories