घर पर आसानी से बनाएं अमूल के स्वाद वाली लस्सी, पंजाब-चंडीगढ़ के ढाबे भी हो जाएंगे फेल

Published : Sep 21, 2020, 01:48 PM IST

फ़ूड डेस्क: दही का इस्तेमाल भारत में काफी ज्यादा ज्यादा किया जाता है। दही पाचन प्रक्रिया को ठीक करता है। आप चाहें तो दही को कई रूप में खा सकते हैं। भारत  में दही में नमक या चीनी डालकर खाया जाता है। इसके अलावा इसे छाछ या लस्सी बनाकर भी एन्जॉय किया जाता है। पंजाब में लस्सी काफी पसंद की जाती है। इसे बड़े चाव से पिया जाता है। बाजार में कई कंपनियों की लस्सी भी अवेलेबल है। बनाने की जगह बस इन्हें  खरीद कर एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन घर की बनी लस्सी की बात ही कुछ निराली होती है। लेकिन इसे बनाने का तरीका सही होना चाहिए। अगर सही रेसिपी पता चल जाए तो बाजार से लस्सी खरीदने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। आज हम आपको लस्सी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप अमूल लस्सी को घर पर ही बनाना सीख जाएंगे। तो घर पर ही अमूल लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए...  1-2 कप दही चीनी 1या 2 चम्मच  काला नमक स्वाद अनुसार जीरा थोड़ा सा  

PREV
18
घर पर आसानी से बनाएं अमूल के स्वाद वाली लस्सी, पंजाब-चंडीगढ़ के ढाबे भी हो जाएंगे फेल

एक बाउल में दही ले लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। दही ना तो पतला होना चाहिए ना ही गाढ़ा। 

28

इसके बाद बाउल में चीनी डाल दें। इसेसे लस्सी में मिठास आएगी। 

38

चीनी मिलाने के बाद दही में काला नमक मिला दें। 

48

दही में काला नमक पाचन की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

58

अब इस दही में भुना हुआ जीरा भी डाल दें। 
 

68

इस पूरे मिश्रण को अब ब्लेंडर से मिक्स करें। इसे अच्छे से फेंटे। 

78

अब आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। 

88

पीने से थोड़ी देर पहले लस्सी को निकालें और गिलास में सर्व करें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories